Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Story: इस बात को सोचकर फूट-फूट कर रोएगी अभीरा, अरमान का दिल दुखाने वाली बात कहेगी गीतांजलि

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Sep 2025 10:22 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि और अरमान को साथ में देखकर अभीरा को बुरा लगता है. दूसरी तरफ कावेरी, अरमान को उसकी पत्नी पर ध्यान देने के लिए कहती है. अरमान ये सुनकर हैरान हो जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अरमान से कहती है कि वह वहां से चला जाए और अभीरा की चिंता ना करें. अरमान कहता है कि अभीरा की तबीयत ठीक नहीं है और वह उसकी देखभाल करेगा. कावेरी उसे याद दिलाती है कि उसे गीतांजलि का ध्यान रखना है क्योंकि वह उसकी पत्नी है. कावेरी उससे कहती है कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है, लेकिन अगर उसने गीतांजलि और अरमान को साथ में देखा तो वह बहुत हर्ट होगी. कावेरी, अरमान से कहती है कि वह अभीरा और गीतांजलि की जिंदगी को बर्बाद नहीं कर सकता.

अभीरा ये सोचकर फूट-फूट कर रोएगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान और गीतांजलि के बारे में सोचकर दुखी होती है. वह सोचती है कि अरमान उसकी जिंदगी में अब वापस कभी नहीं आएगा और ये सोचकर वह रोने लगती है. दूसरी तरफ गीतांजलि को लगता है कि अब भी अरमान और अभीरा करीब आ सकते हैं. विद्या, अरमान को गीतांजलि को पत्नी होने का आधिकार देने के लिए कहती है. अभीरा सोचती है कि वह अरमान से मूव ऑन क्यों नहीं कर पा रही. वह उसकी यादें हटाने के लिए गोलियां खाने का फैसला करती है.

गीतांजलि, अरमान को देगी ताना

अरमान रिसॉर्ट छोड़कर जाने का फैसला करता है, लेकिन अभीरा उसे रुकने के लिए कहती है. अभीरा उसके बारे में सोचने के बजाय रिसॉर्ट चलाने पर ध्यान केंद्रित करने का संकल्प लेती है. अरमान को लगता है कि अगर वह वहां पर गीतांजलि के साथ रुका तो अभीरा को दुख होगा. हालांकि अभीरा के कहने पर वह रुक जाता है. गीतांजलि उससे कहती है कि अभीरा आगे बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन वह अभी भी अतीत में फंसा हुआ है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा गलती से मायरा और अरमान के साथ पूजा कर लेती है. ये देखकर गीतांजलि बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मसूरी में ऐसे मिलेंगे अरमान -अभीरा, कियारा फिर से लेने लगेगी ड्रग्स, कमरा नंबर 333 में कौन सा राज छिपा है?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola