Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के बाहों में रूही को देखकर अभीरा हो जाएगी शॉक्ड, कहीं जिदंगी न हो जाए बर्बाद

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के लिए जाना जाता है. सीरियल की लेटेस्ट कहानी अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि रूही अचानक बेहोश हो जाती है और अरमान उसे अपनी बाहों में पकड़ लेता है. इधर अभीरा को संदेह हो जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को बांधे रखने के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा लाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है. मौजूदा कहानी रोहित की मौत को दिखाती है. जहां रूही अपने पति को मिस कर रही है और उसके दुख में हर दिन रोती है. हालांकि अरमान और अभीरा दोनों उसका साथ देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वह रूही को खुश करने के लिए हमेशा उसके साथ ही रहते हैं. हालांकि यह बात दादीसा को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है. वह उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अभीरा खास ध्यान नहीं देती है.

रूही का सपना कहीं अभीरा की जिदंगी न कर दे बर्बाद

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, अभीरा और अरमान के बीच एक बड़ी गलतफहमी पैदा करने वाली है. हाल ही में, दर्शकों ने रूही का एक सपना देखा, जिसमें वह अरमान को अपने बगल में देखती है. वह उसका धीरे से हाथ थामता है और हमेशा उसके साथ रहने का वादा करता है. यह सपना रूही को आराम देता है. वह रोहित के जाने के बाद पहली बार खुश महसूस करती है.

अरमान के बाहों में रूही को देखकर अभीरा हो जाएगी शॉक्ड

सीरियल में चीजें और ज्यादा खराब हो जाती है, जब रूही अचानक बेहोश हो जाती है और अरमान उसे ठीक समय पर पकड़ लेता है. इस पल को अभीरा देखती है और स्थिति को गलत समझती है. उसे काफी बुरा लगता है और असुरक्षित महसूस करने लगती है. खासकर जब वह पहले से ही रूही और अरमान के बढ़ते रिश्ते को जानती है.

सोनोग्राफी सेशन के दौरान अभीरा हुई उदास

इस ड्रामा को और बढ़ाते हुए, चैनल की ओर से हाल ही में एक प्रोमो जारी किया गया था. जिसमें सोनोग्राफी सेशन के दौरान एक कोमल पल दिखाया गया. रूही और अरमान स्क्रीन पर बच्चे को खुशी से देखते हुए दिखाई देते हैं, जबकि अभीरा उनके पीछे खड़ी है. जैसे-जैसे भावनाएं हैं और गलतफहमियां बढ़ती हैं. कहानी और अधिक ट्विस्ट से भरी हो गई है.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie Box Office Collection: सनी देओल की जाट होगी फ्लॉप, इतनी रहेगी कुल कमाई, KRK का दावा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola