Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने भाई के बारात से गायब हो जाएगी अभीरा, इस शख्स को मिलेगा एक खुफिया लिफाफा
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Feb 2025 11:25 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु अपने हाथ में अभीर का नाम लिखवाती है. स्वर्णा, सुरेखा उसे चिढ़ाती हैं. दूसरी तरफ अभीरा के हाथ शिवानी से जुड़ा एक बड़ा सुराग लगता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के चोट को देखकर चारु परेशान हो जाती है. वह उसे डॉक्टर के पास जाने के लिए कहती है, लेकिन अभीरा मना कर देती है. अरमान, अभीरा से कहता है कि उसे शिवानी के घर से चले जाने के बारे में बताया जाना चाहिए था. वह रूप को एक गैर-जिम्मेदार बेटा कहता है. हालांकि अभीरा, रूप का सपोर्ट करती है और उसका साथ देती है. दूसरी तरफ चारु को स्वर्णा, सुरेखा अभीर का नाम लेकर चिढ़ाती है. चारु अपने हाथ पर मेहंदी से अभीर का नाम लिखवाती है.
अरमान और रूप ने पहने एक ही कलर के आउटफिट
सीरियल में दिखाया जाएगा कि जश्न के दौरान सब तैयार होकर आते हैं. अभीरा ने पर्पल कलर का आउटफिट पहना होता है. अरमान ने भी अभीरा से मैच करता हुआ आउटफिट पहना था. हालांकि सबका ध्यान रूप पर जाता है क्योंकि उसने भी पर्पल कलर का ड्रेस पहना हुआ था. अरमान, रूप का आउटफिट देखकर चौंक जाता है. अभीरा और अरमान डांस करते हैं और तभी बीच में रूप आ जाता है. अरमान चला जाता है और उसके चेहरे पर तनाव साफ दिखता है.
अपने भाई की बारात छोड़कर गई अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु और अभीर की शादी का दिन आ जाता है. गोयनका परिवार बारात लेकर पोद्दार हाउस जाते हैं. सब नाचचे-गाते होते हैं और उसी समय अभीरा को एक लिफाफा मिलता है और वह उसे बारात से निकलकर देखनी चली जाती है. वह अपने साथ रूप को लेकर जाती है और लिफाफा खोलती है. हालांकि लिफाफे में शिवानी की फोटो के बजाय उसकी और पोद्दार परिवार की फोटो होती है. अभीरा को याद आता है कि ऐसा ही एक लिफाफा अरमान के पास भी है. वह बारात छोड़कर लिफाफा खोजने चली जाती है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










