बिग बॉस 20 में जाने की खबरों को शिवांगी जोशी ने बताया फर्जी, फैंस को किया सावधान
शिवांगी जोशी, फोटो- इंस्टाग्राम
टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी को लेकर बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरें वायरल हो रही थीं. अभिनेत्री ने खुद सामने आकर इन दावों को खारिज कर दिया है.
टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है और बरसातें: मौसम प्यार का जैसे शोज में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. अभिनेत्री हाल ही में लॉक अप 2 में नजर आई थीं. उनके शो में शामिल होने के बाद से ही उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई थी.
बिग बॉस 20 में एंट्री की खबर हुई वायरल
बिग बॉस के आगामी सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच दावा किया गया कि शिवांगी जोशी को बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट के तौर पर कंफर्म कर लिया गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ, जिसे अभिनेत्री की बिग बॉस में एंट्री की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर पेश किया जा रहा था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिवांगी के फैंस के बीच भी उनकी बिग बॉस में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई.
शिवांगी जोशी ने बताया वीडियो फर्जी
अब शिवांगी जोशी ने खुद सामने आकर इन खबरों पर सफाई दी है. अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए साफ कर दिया कि वह बिग बॉस 20 का हिस्सा नहीं हैं.
शिवांगी ने लिखा, “यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस में मेरी भागीदारी की पुष्टि करने का झूठा दावा किया जा रहा है. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रही हूं और यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है.”
फैंस को किया अफवाहों से सावधान
शिवांगी के इस बयान के बाद उनकी बिग बॉस में एंट्री को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. वायरल वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आधिकारिक घोषणा समझ लिया था, लेकिन अभिनेत्री ने खुद इसकी सच्चाई स्पष्ट कर दी है.
उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि जब तक उनकी ओर से या शो के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक ऐसी खबरों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए.
बिग बॉस 20 को लेकर जारी है चर्चा
बिग बॉस 20 को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कई टीवी और एंटरटेनमेंट सितारों के नाम सामने आ रहे हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आने से पहले कई तरह के वीडियो, एडिटेड क्लिप्स और कथित कंफर्मेशन वायरल हो रहे हैं.
हालांकि, शिवांगी जोशी के मामले में अब तस्वीर साफ है. अभिनेत्री ने खुद पुष्टि कर दी है कि वायरल वीडियो फर्जी है और वह बिग बॉस 20 में शामिल नहीं हो रही हैं. ऐसे में फिलहाल फैंस इस खबर को महज अफवाह मान सकते हैं, जब तक कि भविष्य में शिवांगी या शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती.
ये भी पढ़ें: अनुपमा: वसुंधरा ने रखी बड़ी शर्त, क्या फिनाले से पहले टूट जाएगा अनुपमा का सपना?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए