Happy Women’s Day 2020: अमिताभ बच्‍चन और शाहरुख खान से ज्यादा फीस ले चुकी हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

Updated:
विज्ञापन
Happy Women’s Day 2020: अमिताभ बच्‍चन और शाहरुख खान से ज्यादा फीस ले चुकी हैं ये बॉलीवुड  एक्ट्रेसेस

Happy Women’s Day 2020- हिंदी सिनेमा में पिछले एक दशक पर नजर डालें तो महिला प्रधान फिल्मों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. अभिनेत्रियां अब शोपीस भर नहीं बल्कि कहानी की अहम धुरी होती हैं,

विज्ञापन

मुंबई: हिंदी सिनेमा में पिछले एक दशक पर नजर डालें तो महिला प्रधान फिल्मों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. अभिनेत्रियां अब शोपीस भर नहीं बल्कि कहानी की अहम धुरी होती हैं, लेकिन अभी भी इंडस्ट्री में पुरुष और महिला कलाकारों के बीच मेहनताने की खाई बहुत गहरी है. इस पर हमेशा बहस भी होती है, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है, जब अभिनेत्रियों ने अभिनेताओं के मुकाबले ज्यादा फीस ली है.

बिग बी से ज्यादा फीस दीपिका पादुकोण ने ली

2015 में रिलीज व सुजीत सरकार की निर्देशन में बनी फिल्म ‘पीकू’ काफी सराही गयी थी. पिता पुत्री के रिश्ते पर बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को मेहनताना महानायक अमिताभ बच्चन से ज्यादा दिया गया था. इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी थी. उन्होंने बताया कि फिल्म पीकू में दीपिका पादुकोण को उनकी तुलना में ज्यादा पैसे दिये गये थे.

अमिताभ बच्‍चन ने आगे कहा कि पीकू के लिए दीपिका को मुझसे ज्यादा रकम दी गयी थी, इससे दो बातें साफ होती हैं, पहली यह कि वह मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और दूसरा कि मैंने बहुत लंबे वक्त से काम करते रहने के चलते अपना प्राइज टैग खो दिया है. शायद मैं उतना महत्वपूर्ण नहीं.

गौरतलब है कि दीपिका मौजूदा दौर में इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह साफ कहती हैं कि मुझे अपनी अहमियत पता है. दीपिका ने इस बात का भी खुलासा किया था कि एक बार एक स्टार जो लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहा था. इसके बावजूद निर्माता उसे मुझसे ज्यादा फीस दे रहे थे. मुझे यह साफ तौर पर भेदभाव लगा और मैंने फिल्म छोड़ दी.

श्रीदेवी ने ली शाहरुख व संजय से ज्यादा फीस

इंडस्ट्री में श्रीदेवी की पॉपुलैरिटी का कोई सानी नहीं रहा है. कहा जाता है कि वह इंडस्ट्री की पहली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने निर्माताओं को साफ तौर पर कहा था कि उन्हें उनके मेल को एक्टर्स से ज्यादा नहीं तो बराबर तो फीस जरूर मिले. फिल्म खुदा गवाह के वक्त उन्होंने अमिताभ बच्चन के बराबर फीस ली थी. कई बार उन्होंने बराबर नहीं बल्कि अपने को एक्टर्स से ज्यादा फीस ली है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola