Top Comedy Web Series: टाइम निकालकर झटपट देख लीजिए ये 5 कॉमेडी वेब सीरीज, हंसते-हंसते पकड़ लेंगे अपना पेट

gullak
Meta Description: आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफार्म की कुछ चुनिंदा कॉमेडी वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ जाएगा और आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे.
Top Comedy Web Series: कॉमेडी वेब सीरीज सभी को पसंद होती है. अक्सर हम एक्शन-थ्रिलर और रोमांटिक वेब सीरीज से बोर हो जाते हैं, लेकिन कॉमेडी से कभी नहीं. आइए बताते हैं आपको टॉप 5 कॉमेडी वेब सीरीज के बारे में.

Gullak: पलाश वासवानी और अमृत राज गुप्ता के डायरेक्शन में बनी गुल्लक के अब तक पांच-पांच एपिसोड के तीन सीजन आ चुके हैं. यह साल 2019 में ओटीटी प्लेटफार्म SONYLIV पर रिलीज हुई थी. गुल्लक की कहानी मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप अपने पूरे परिवार के साथ ठहाके मारते हुए देख सकते हैं.

Kota Factory: कोटा फैक्ट्री साल 2019 की कॉमेडी सीरीज है. इसके डायरेक्टर राघव सुब्बू हैं. इस सीरीज में वैभव नाम के एक लड़के की कहानी दिखाई गई है जो जेईई की तयारी करने के लिए कोटा आता है. कोटा में उसे अपने सपने को पूरा करने के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सीरीज में आपको कई फनी सीन्स देखने को मिल जाएंगे.

Chacha Vidhayak Hain Humare: चाचा विधयक हैं हमारे साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज में यूथ के पसंदीदा स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान देखने को मिलेंगे. चाचा विधयक हैं हमारे में एक बेरोजगार आदमी की कहानी को दिखाया गया है, जो सबसे झूठ बोलता है कि उसके चाचा विधयक हैं. इस झूट की वजह से वह कई सारी मुश्किलों में पड़ जाता है. लेकिन उसकी यही मुश्किलें आपको हंसाने वाली हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Panchayat: फुलेरा गांव और सचिव जी की कहानी का बोलबाला तो हर जगह है. यह सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी. इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं और जल्द ही 28 मई 2024 में पंचायत का सीजन 3 रिलीज होगा. पंचायत के सीजन 1 और 2 को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सीरीज में जीतेन्द्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

Mamla Legal Hai: मामला लीगल हैं कि कहानी रवि किशन के किरदार वीडी त्यागी की है, जो एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने का सपना देखता रहता है. हालांकि, इसमें रवि किशन एक समझदार व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. इनका किरदार आपको काफी ज्यादा हंसाने वाला है. कुल मिलाकर पूरी सीरीज दिल्ली के पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. इस जबरदस्त सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
रिपोर्ट- तीशा चौबे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




