Mirzapur 4: शबनम ने मिर्जापुर सीजन 4 की कहानी को लेकर दिया हिंट, कहा- ये आपके दिमाग को हिला देगा
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jul 2024 12:33 PM
Mirzapur 4
वेब सीरीज मिर्जापुर 3 इस समय अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. सीरीज में शबनम का रोल निभा रही शेरनवाज सैम जिजिना ने सीजन 4 को लेकर खुलासा किया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे.
Mirzapur 4: आखिरकार मिर्जापुर का तीसरा सीजन मेकर्स ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज कर दिया है. साल 2018 में पहला सीजन आया था और इसने लोगों के दिमाग को हिला डाला था. पहले सीजन में विक्रांत मैसी द्वारा निभाया गया बबलू पंडित के किरदार की मौत हो गई थी. दूसरे सीजन में अली फजल ने गुड्डू पंडित की मौत का बदला मुन्ना भैया से लिया और उसे मार डाला. दूसरे सीजन के अंत तक ये सस्पेंस बना था कि कालीन भैया जिंदा है या नहीं. हालांकि तीसरे सीजन में उनकी वापसी दिखी. अब फैंस के लिए गुजन्यूज है. चौथा सीजन आने वाला है और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.
मिर्जापुर सीजन 4 को लेकर शबनम ने किया खुलासा
मिर्जापुर में शबनम का रोल शेरनवाज सैम जिजिना निभाया था. तीसरे सीजन में उसका एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिला. उन्होंने खुलासा किया की चौथे सीजन पर काम शुरू हो गया. न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, “यह बहुत जल्द होने वाला है. इसका चौथा सीजन आएगा. राइटिंग चल रही है. आगे एक्ट्रेस ने लिखा, मुझे यकीन है कि वे फिर से कुछ ऐसा लेकर आएंगे, जिसमें बहुत ज्यादा शॉक वैल्यू होगी.”
मिर्जापुर सीजन 4 होगा जबरदस्त
शेरनवाज सैम जिजिना ने मिर्जापुर सीजन 4 को लेकर कहा, यह सीजन सारे बाकी अन्य सीजन से अलग होने वाला है. यह हाउस ऑफ कार्ड्स जैसा है. इसमें एक मजबूत पॉलिटिकल पहलू देखने को मिलेगा. इसे बहुत समझदारी से बनाया गया है और ये आपके दिमाग को हिला देगा.” वहीं, मिर्जापुर सीजन 3, 5 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. इसमें अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, हर्षिता गौर, प्रियांशु पेनयुली, राजेश तैलंग, ईशा तलवार नजर आए. कालीन भैया को देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे. सीरीज में मुन्ना भैया की मौत कन्फर्म हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










