Mirzapur 3 के रिलीज के बाद फैंस की बढ़ी बेचैनी, अब इन वेब सीरीज के इंतजार में नजरें बिछाये हुए हैं दर्शक, निपटा लें पिछला सीजन
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jul 2024 4:00 PM
mirzapur 3
मिर्जापुर 3 के रिलीज के बाद फैंस द फैमिली मैन 3, असुर 3, आश्रम 3 और द नाइट मैनेजर के अगले पार्ट को देखने का इंतजार करने लगे हैं. हालांकि इनके रिलीज डेट अभी सामने नहीं आए है.
मिर्जापुर 3 के रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है. इस सीरीज का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में कुछ और सीरीज है, जिसके रिलीज का दर्शक इंतजार कर रहे हैं.

द फैमिली मैन 3 एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है. श्रीकांत तिवारी के रोल में मनोज बाजपेयी ने सीरीज में बेहतरीन काम किया है. वो अपने काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच झूलता रहता है. इसकी कहानी जबरदस्त है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. इसके तीसरे सीजन का दर्शक इंतजार कर रहे हैं और इसकी शूटिंग हो रही है.

थ्रिलर वेब सीरीज असुर के दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब तीसरा सीजन आने वाला है. हालांकि कब आएगा इसे लेकर अपडेट नहीं आया है. सीरीज पौराणिक कथाओं, फोरेंसिक विज्ञान की कहानी दिखाती है. इसकी कहानी ऐसी है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

दिल्ली क्राइम सीजन 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं. ये एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है. इसमें शेफाली शाह, रसिका दुगल, आदिल हुसैन ने काम किया है. इसके दोनों सीजन को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम के तीनों सीजन काफी जबरदस्त थे. अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा, तो ये आपको एमएक्स प्लेयर पर मिल जाएगा. बॉबी देओल बाबा निराला के किरदार में जबरदस्त लगे थे. बॉबी के अलावा इसमें अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी ने अहम किरदार निभाया है. आश्रम सीजन 4 के रिलीज की जानकारी अभी तक नहीं आई है.

शाहिद कपूर ने वेब सीरीज फर्जी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक है. इसका पहला सीजन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था और दूसरे का फैंस इंतजार कर रहे हैं. ये आप अमेजन प्राइम पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

ब्रीद इन टू द शैडेज वेब सीरीज के अब तक दो सीजन आ गए है और तीसरे सीजन का दर्शक वेट कर रहे हैं. इसकी कहानी काफी हटकर और अलग है. अगर आपने ये सीरीज नहीं देखी तो फटाफट अमेजन प्राइम पर देख लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










