Viral Video: युजवेंद्र चहल संग तलाक पर धनश्री को हुआ अफसोस? बोलीं- मैं बहुत इमोशनल फील…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Mar 2025 9:17 PM

विज्ञापन
Viral Video of Dhanashree Verma
Viral Video of Dhanashree Verma

Viral Video: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद पत्नी धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि धनश्री को युजवेंद्र संग तलाक का अफसोस हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और पत्नी धनश्री वर्मा का फरवरी 2025 में तलाक हो गया है. हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच के दौरान क्रिकेटर मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए, जिसका नाम आरजे महविश है. दोनों की डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर धनश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि धनश्री को युजवेंद्र संग तलाक का अफसोस हो रहा है.

धनश्री इस वीडियो में इवेंट से निकलते दिखाई दे रही हैं, तभी पैपराजी उन्हें रोकते हैं. इसपर धनश्री कहती हैं- मैं बहुत इमोशनल फील कर रही हूं. इसके बाद पैपराजी उनसे ऐसे ही मिलने की बात कहते हैं और फिर वह चले जाती हैं. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola