क्या जेल जाने वाला है मोनालिसा का पति? डायरेक्टर के पोस्ट ने मचाया हड़कंप

Updated at : 09 Apr 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Girl Monalisa marriage controversy sanoj mishra allegations nhrc investigation

वायरल गर्ल मोनालिसा और उनके पति फरमान खान

Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. NHRC ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. अब इस केस में आगे जल्द ही नया एंगल सामने आ सकता है. जानिए पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Viral Girl Monalisa: सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. उनकी शादी और उस पर उठे सवालों को लेकर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, जिसमें सनोज मिश्रा लगातार नए-नए आरोप लगा रहे हैं.

दरअसल, मोनालिसा ने कुछ समय पहले फरमान खान से शादी की थी, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया. शादी के बाद मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके जवाब में अब सनोज मिश्रा लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं.

NHRC ने दिये जांच के निर्देश

हाल ही में सनोज मिश्रा ने दावा किया कि मोनालिसा की शादी को लेकर कई गड़बड़ियां हैं. उनका आरोप है कि मोनालिसा के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह मामला जांच के दायरे में आ चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में न्याय जरूर मिलेगा और जांच एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग होने की शिकायत के बाद नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है और जांच के निर्देश दिए हैं. कहा जा रहा है कि पुलिस को रिपोर्ट तैयार करने के लिए समयसीमा भी दी गई है.

जल्द बड़ा मोड़ ले सकता है मामला

वहीं सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए संकेत दिए कि यह मामला जल्द बड़ा मोड़ ले सकता है. उन्होंने यह तक कह दिया कि वह इस विवाद को अंत तक लेकर जाएंगे और सच्चाई सामने लाकर ही दम लेंगे. हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक आधिकारिक तौर पर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है. फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस विवाद पर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है.

यह भी पढे़ं: TRP Report: मुंह के बल गिरी ‘अनुपमा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ टॉप पर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola