Vikram Health Update: मैं ठीक हूं, मीडिया ने मेरे स्वास्थ्य को बढ़ा-चढ़ा कर बताया, विक्रम ने किया खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2022 4:26 PM
साउथ सुपस्टार विक्रम की बीते दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब एक्टर ने खुलासा किया कि सीने में हल्के दर्द के चलते वह अस्पताल में भर्ती थे.
Vikram Health Update : साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विक्रम (Vikram) की बीते दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब विक्रम ने अपनी तबीयत पर बात करते हुए कहा है कि वह ठीक हैं और ”सीने में हल्के दर्द” के चलते वह अस्पताल में भर्ती थे. अभिनेता ने कहा कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ है, जैसा कि मीडिया के एक वर्ग ने और सोशल मीडिया मंच पर कुछ लोगों ने प्रचारित किया है.
बता दें कि विक्रम को एक अस्पताल में पिछले सप्ताह भर्ती कराया गया था. उन्होंने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘कोबरा’ का ऑडियो जारी करते हुए सोमवार शाम कहा, ”मुझे सीने में हल्का दर्द हुआ था. मैं उसी के लिए एक अस्पताल में गया, लेकिन इसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया. मैं ठीक हूं….जब आप सब मेरे साथ हैं तो मुझे कुछ नहीं होगा. मेरा परिवार, मित्र, प्रशंसक और आप मेरे साथ हैं.”
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित विक्रम को बुधवार को कावेरी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें शुक्रवार को सामने आईं, जब कुछ घंटे बाद उनकी फिल्म ”पोन्नियिन सेल्वान:1” का टीजर जारी होना था. खबरें आईं कि विक्रम को हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के प्रशासन और अभिनेता के प्रबंधक सूर्यनारायणन एम ने इन खबरों को खारिज किया था. विक्रम को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. (भाषा)
Also Read: Vikram Health Deteriorated: साउथ एक्टर विक्रम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
चियान विक्रम तमिल फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है. उन्हें आखिरी बार कार्तिक सुब्बाराज की महान में देखा गया था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. वह अब पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देंगे. निर्देशक अजय ज्ञानमुथु के साथ उनकी आगामी फिल्म कोबरा इस साल के अंत में एक भव्य रिलीज के लिए निर्धारित है. उनकी निर्देशक पा रंजीत के साथ भी एक फिल्म है, जो अभी तक फ्लोर पर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










