VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत के बाद Rhea Chakraborty को मिला नया प्यार, स्पेशल पर्सन संग बाइक राइड किया एंजॉय
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Aug 2024 6:46 PM
Rhea Chakraborty Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ संग बाइक राइड का मजा लेती दिख रही है.
Rhea Chakraborty Video: ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत के बाद फिर से प्यार मिल गया है. हाल ही में खबरें आई थी कि रिया जेरोधा के संस्थापक और सबसे कम उम्र के अरबपति निखिल कामथ को डेट कर रही हैं. अब लगता है कि एक्ट्रेस ने अपनी डेटिंग को ऑफिशियल कर दिया है. जी हां आज रिया का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह निखिल संग बाइक राइड का मजा लेती दिखाई दी.
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुई रिया
दरअसल विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्रांम पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें रिया चक्रवर्ती अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ संग बाइक राइड एंजॉय करती दिख रही है. एक्ट्रेस ने इस दौरान क्रॉप टॉप, डेनिम जींस और क्रॉप्ड डेनिम जैकेट पहनी हुई थी, जबकि निखिल ब्लैक शॉर्ट्स और बॉम्बर जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे. पैपराजी से बचने की कोशिश में दोनों ने काला मास्क पहना था, लेकिन नेटिजन्स ने उन्हें तुरंत पहचान लिया.
Also Read- Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती का विवादों से है गहरा नाता… इस वजह से जाना पड़ा था जेल
एक पार्टी में साथ स्पॉट हुए थे रिया और निखिल
अक्टूबर 2023 में, रिया को निखिल के साथ एक पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद फैंस शॉक्ड हो गए थे. इससे पहले 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर बिजनेसमैन को डेट कर रही थीं, लेकिन, 2021 में यह जोड़ी टूट गई और अब कामथ को रिया चक्रवर्ती में प्यार मिल गया है. वहीं मानुषी वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. निखिल कामथ भारत के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक हैं. वे 2019 में अमांडा पुरवणकारा संग शादी के बंधन में बंधे, लेकिन उनकी शादी टूट गई और तलाक हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










