Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती का विवादों से है गहरा नाता… इस वजह से जाना पड़ा था जेल

Updated:
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती तब सुर्खियों में आई, जब सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत हो गई. फैंस ने एक्टर की मौत का जिम्मेदार रिया को ही ठहराया था. इसके अलावा भी एक्ट्रेस कई विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं. आइये जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. इन-दिनों एक्ट्रेस रोडीज 19 में धमाल मचा रही हैं. उनके बेबाक अंदाज को लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि रिया कई बार विवादों का भी हिस्सा रह चुकी हैं. अगर नहीं तो चलिये जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

रिया चक्रवर्ती का जन्म बैंगलोर में हुआ था. वो बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता भारतीय सेना अधिकारी थे. रिया ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है. हालांकि अभिनेत्री ने एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में अपना करियर शुरू किया. इसके बाद वो तेलुगु फिल्म तुनीगा तुनीगा में नजर आई. बाद में मेरे डैड की मारुति, जलेबी और चेहरा जैसी फिल्मों में अदाकारी की.

undefined

विवाद की बात करें तो एक्ट्रेस का नाम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुर्खियों में आया. एक्टर की फैमिली ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. साथ ही मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई.

undefined

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था. जिसके बाद प्रवर्तन निदेशक द्वारा रिया और उनके परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था. सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा, “2019 में, सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपये थे, लेकिन महीनों के भीतर 15 करोड़ रुपये किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर किए गए.

undefined

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को 2020 में गिरफ्तार किया गया था. अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रखने के बाद, उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

undefined

रिया का नाम फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा था. एक्ट्रेस ने निर्माता के जन्मदिन पर कुछ तसवीरें शेयर की. जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहने लगे कि अब एक्ट्रेस इन्हें डेट कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola