Vicky Kaushal-Katrina Kaif से लेकर राजकुमार राव-पत्रलेखा तक,शादी के बाद इन स्टार्स की होगी आज पहली लोहड़ी

13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है और इस बार कई बॉलीवुड कपल्स के लिए ये खास होने वाला है. शादी के बाद कैटरीना कैफ- विक्की कौशल, वरुण धवन- नताशा दलाल आज शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाने वाल है.

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछली साल 9 दिसंबर को शादी किया था. शादी के बाद से ही उनकी तसवीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. कपल ने क्रिसमस औऱ नया साल साथ में मनाया था. शादी के बाद कपल पहली बार साथ में लोहड़ी मनाने वाले है.
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बीते साल 24 जनवरी को नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी के बाद कपल ने कई त्योहार साथ में मनाया था औऱ इस बार उनकी ये पहली लोहड़ी होगी. वरुण और नताशा काफी लंबे समय से साथ में है लेकिन शादी के बाद कपल पहली बार लोहड़ी सेलिब्रेट करेंगे.
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पिछले साल 16 नवंबर को शादी किया था. शादी की तसवीरें औऱ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. राजकुमार का पत्रलेखा के लिए प्यार देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए थे. बता दें कि दोनों 11 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

यामी गौतम और आदित्य धर की शादी ने सबको चौंका दिया था. कपल की शादी के बारे में किसी को भी कुछ खबर नहीं थी. हिमाचली रीति-रिवाज औऱ काफी सादगी से दोनों ने शादी की थी. शादी की तसवीरों में यामी बेहद खूबसूरत लगी थी. इस बार दोनों पहली बार लोहड़ी साथ में सेलिब्रेट करेंगे.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी इस बार पहली बार लोहड़ी साथ में मनाने वाले हैं. दोनों ने पिछले साल दिसबंर में मुंबई के फाइव स्टार होटल में ग्रैंड तरीके से शादी की थी. शादी के बाद कपल ने सारी रस्मों की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










