ePaper

विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को गिफ्ट किया मालदीव में लग्जरी विला, जानिए कीमत

Updated at : 16 Dec 2021 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को गिफ्ट किया मालदीव में लग्जरी विला, जानिए कीमत

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से एक दूसरे के साथ शादी की. दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. अब खबर है कि विक्की ने अपनी पत्नी को मालदीव्य में एक शानदार विला गिफ्ट किया है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री तक इन दिनों कई सेलिब्रेटी ने एक दूसरे के साथ शादी की. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हाल ही में एक दूसरे के साथ शाही अंदाज में शादी रचाई. जिसके बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी रचाई. उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन तक की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. दोनों ने अपनी शादी में खूब एंजॉय किया.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबर है कि विक्की जैन ने पत्नी अंकिता लोखंडे को मालदीव में एक शानदार विला गिफ्ट किया है. इसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है. वहीं अंकिता ने पति विक्की को एक याच गिफ्ट किया है, जो करीब 8 करोड़ रुपये का है. दोनों अपने-अपने गिफ्ट्स से काफी खुश हैं.

undefined

बॉलीवुड लाइफ की खबर की मानें तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के दोस्तों ने भी दोनों को कई मंहगे गिफ्ट दिए हैं. एकता कपूर ने अंकिता को 50 लाख का डायमंड सेट किया है. वहीं माही विज ने सब्यसाची कलेक्शन से 15 लाख की साड़ी उन्हें गिफ्ट की है. एक्टर ऋत्विक धनजानी ने विक्की को डायमंड चोकर गिफ्ट किया है. एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने अंकिता को गोल्ड की चेन गिफ्ट की है.

undefined

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने भी नवविवाहित जोड़े के लिए गिफ्ट भेजे हैं. श्रद्धा ने डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट किया है. वहीं टाइगर श्रॉफ ने मिनि कूपर कार गिफ्ट की है. अंकिता की बेस्ट फ्रेंड रश्मि बिग बॉस 15 के कारण शादी में सामिल नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने भी गिफ्ट भेजी है.

undefined

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था. इससे पहले अंकिता सुशांत सिंह राजपुत को डेट कर रही थी. जिसके बाद 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से एक दूसरे के साथ शादी की. दोनों की शादी की सभी रस्में काफी ग्रैंड तरीकें से हुई. अंकिता ने शादी से पहले बैचलर पार्टी भी की थी. विक्की पेशे से जाने माने बिजनेसमैन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola