प्रदीप रावत के जाने से भावुक हुए सलमान खान, 'भाई' कहकर दी श्रद्धांजलि, आखिरी विदाई देने पहुंचे आमिर खान

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान और प्रदीप रावत, फोटो - इंस्टाग्राम

हिंदी और साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया. लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे एक्टर को सलमान खान, आमिर खान सहित कई फिल्म सितारों ने श्रद्धांजलि दी. 'लगान', 'गजनी' और 'महाभारत' जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके यादगार किरदारों को याद किया जा रहा है.

विज्ञापन

हिंदी और साउथ सिनेमा में अपने दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. 'लगान', 'सरफरोश', 'गजनी' और टीवी के पॉपुलर ड्रामा 'महाभारत' में निभाए गए उनके किरदार आज भी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं. बुधवार को मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान फिल्म जगत की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.

Salman Khan Emotional Instagram Tribute: सलमान खान ने प्रदीप रावत को किया याद

फिल्म बागी में प्रदीप रावत के साथ काम कर चुके सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'भाई प्रदीप रावत, आपकी आत्मा को शांति मिले. आपके साथ कई अच्छे पल बिताए'. बागी में प्रदीप रावत ने 'बुद्धा' नाम के खलनायक की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

सलमान खान स्टोरी स्क्रीनशॉट, फोटो - इंस्टाग्राम
सलमान खान स्टोरी स्क्रीनशॉट, फोटो - इंस्टाग्राम

Aamir Khan Pays Emotional Tribute: आमिर खान ने दी भावुक श्रद्धांजलि

प्रदीप रावत को अंतिम विदाई देने के लिए आमिर खान भी श्मशान घाट पहुंचे. उनके साथ डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और फिल्म लगान की टीम से जुड़े कलाकार यशपाल शर्मा, दयाशंकर पांडे और राजेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे. श्रद्धांजलि देते हुए आमिर खान ने कहा कि प्रदीप रावत अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित और बेहद निडर कलाकार थे. उनके मुताबिक, गजनी में निभाया गया उनका खलनायक का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली विलेन में गिना जाएगा. आमिर ने यह भी कहा कि लगान में देवा सिंह सोढ़ी के किरदार को जिस अंदाज और आत्मविश्वास के साथ प्रदीप रावत ने निभाया, वह हमेशा याद रखा जाएगा.

View on Instagram

Pradeep Rawat's Acting Journey: 'महाभारत' से फिल्मों तक बनाया अलग मुकाम

प्रदीप रावत का एक्टिंग सफर कई दशकों तक फैला रहा है. बीआर चोपड़ा के पॉपुलर धारावाहिक महाभारत में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में सरफरोश, लगान, गजनी, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई, ग्रैंड मस्ती, सिंह इज ब्लिंग और छावा जैसी फिल्मों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं. तेलुगु फिल्म साइ, छत्रपति, स्टालिन और तमिल फिल्म गजनी के मूल संस्करण में उनके निभाए गए नकारात्मक किरदारों को भी दर्शकों ने खूब सराहा. प्रदीप रावत अपने प्रभावशाली एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और यादगार किरदारों की वजह से हमेशा सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘गजनी' का खूंखार विलेन अब नहीं रहा, ब्लड कैंसर से अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola