अब मदद के लिए आगे आए वरुण धवन, गुरु रंधावा और रवि किशन, डोनेट किये इतने रुपये
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 11:52 AM
coronavirus- वरुण धवन ने 55 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है. उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी कि वह पीएम मोदी रिलीफ फंड में 30 और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये डोनेट कर रहे हैं.
पूरा देश इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है. ऐसे में लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सितारे आगे आ रहे है. अब इसमें एक्टर वरुण धवन का नाम भी जुड़ गया है. वरुण धवन ने 55 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है. उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी कि वह पीएम मोदी रिलीफ फंड में 30 और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये डोनेट कर रहे हैं.
वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा करता हूं. सर हम सब आपके साथ हैं.’ एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मैं पीएम केयर्स फंड में 30 लाख के सहयोग की घोषणा करता हूं. हम इस से जीत जरूर पाएंगे. देश है तो हम हैं.’
I pledge to contribute 30 lakhs to the PM CARE fund. We will over come this. Desh hai toh hum hain. https://t.co/E87IU22NaF
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) March 28, 2020
ट्विटर पर जैसे ही वरुण धवन ने बताया कि वह कुल 55 लाख की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने में मदद कर रहे हैं, वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तारीफ करना शुरू कर दी है.
I pledge to contribute 25 lakhs to the Maharashtra CM’s relief fund @OfficeofUT @AUThackeray @CMOMaharashtra. We are with you sir 🙏
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) March 28, 2020
वरुण धवन के बाद गायक गुरु रंधावा ने भी 20 लाख रुपये का मदद देने का एलान कर दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं अपनी बचत से 20 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं. आइए एक-दूसरे की सहायता करें. मैंने अपने शो और गानों के जरिये पैसा कमाया है, जो आप सभी ने टिकट खरीदे हैं. इसलिए यहां मेरा योगदान है. जय हिंद.’
I pledge to contribute Rs 20 lacs from my savings to @narendramodi sir’s PM-CARES Fund. Let’s help each other 🙏🏻
— Guru Randhawa (@GuruOfficial) March 28, 2020
I have earned money through my shows and songs which you all have bought tickets or have bought from online platforms. So here is doing my contribution 🙏 Jai Hind https://t.co/h0F1KOuQNV
सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी एक करोड़ रुपये देने की घोषण की है. इसके अलावा वो अपनी एक महीने की सैलरी भी दान देने की घोषणा कर चुके हैं. इतना ही नहीं रवि किशन इससे भी अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में सांसद निधि से 50 लाख रुपए की मदद दे चुके हैं. ताकि उनके क्षेत्र की जनता की रक्षा हेतु जरूरी उपकरण और दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.
इन लोगों के अलावा अक्षय कुमार ने भी पीएम मोदी रिलीफ फंड में 25 करोड़ डोनेट किया हैं. ऋतिक रोशन भी 20 लाख की मदद का ऐलान कर चुके हैं. जबकि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए 50 लाख रुपये दान कर किये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










