उर्फी जावेद नजर आई सिर्फ ब्रालेट में, यूजर बोला- कपड़े चाहिए तो हम भेज देते है,एक्ट्रेस ने दिया यूं जवाब
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2022 10:46 AM
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद को उनके लेटेस्ट लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है. उर्फी ने एक यूजर के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उन्हें ट्रोल किया गया गया है. इसपर उर्फी ने उस यूजर को करारा जवाब दिया.
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट को शोऑफ करने से पीछे नहीं हटती. उर्फी लगभग हर दिन अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती है. कभी कांच, कभी सिम कार्ड तो कभी कैंडी फ्लॉस तो कभी कुछ, हर चीज से वो कपड़े बना लेती है. अब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर ब्रालेट और स्कर्ट में नजर आई. इस ड्रेस को लेकर एक यूजर ने उन्हें काफी बुरा-भला सुना दिया. जिसके बाद एक्ट्रेस भी चुप नहीं बैठी.
उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट के बाहर दिखी. इस दौरान वो ब्रॉलेट औऱ मैचिंग स्कर्ट में काफी बोल्ड दिखी. उन्होंने स्टाइलिस ग्लासेस भी पहना था. इस लुक में वो बेहद हॉट दिखी. लेकिन कुछ यूजर्स को उनका ये लुक पसन्द नहीं आया. उर्फी ने एक यूजर के कमेंट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा स्टोरी में लगाया और उसे मुंह तोड़ जवाब दिया.
https://www.instagram.com/reel/Ci67pbmj_0_/उस यूजर ने उर्फी जावेद को टैग कर लिखा था, क्या आपको कपड़े चाहिए। हम आपको भेज सकते हैं क्योंकि हम एक गैर सरकारी संगठन चलाते हैं और आपकी सहायता करना पसंद करेंगे. हम उन लोगों की मदद करते हैं जो कपड़े नहीं अफॉर्ड नहीं कर सकते. और मुझे उम्मीद है कि मीडिया उन्हें इतना वेटेज देना बंद कर दें. उर्फी जावेद ने इसका जवाब दिया. एक्ट्रेस ने इसके रिप्लाई में लिखा, यकीन है कि मुझे यह पसंद आएगा. अब जब हम एक दूसरे की मदद कर रहे हैं तो मैं आपको अपनी नाक वापस दे दूं, जो मेरे काम के बीच आ रही है.

वहीं, विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो के द्वारा एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब दिया जो अक्सर उनसे पूछते है कि वो एय़रपोर्ट पर क्यों दिखती है. वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी से कहती है, मेरे अन्दर जाने तक का वीडियो बनाना, ताकि लोगों को पता चले कि मैं अन्दर घुसी हूं. इसके बाद वो कहती है, टिकट दिखाऊं किसी को, टिकट देखनी है.
Also Read: उर्फी जावेद से एयरपोर्ट पर एक फैन ने की सेल्फी की डिमांड, एक्ट्रेस का जवाब सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे !प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










