उर्फी जावेद से एयरपोर्ट पर एक फैन ने की सेल्फी की डिमांड, एक्ट्रेस का जवाब सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे !
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Sep 2022 1:32 PM
उर्फी जावेद का हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनसे एक फैन सेल्फी लेने के लिए कहता है. इसपर एक्ट्रेस जो जवाब देती है वो सुनने लायक है. वीडियो में उर्फी पर्पल आउटफिट में बेहद हॉट लग रही है.
उर्फी जावेद हर बार अपने लुक से लाइमलाइट में आ जाती है. उर्फी जावेद हाल ही में व्हाइट बोल्ड ड्रेस में नजर आई थी, जिसमें वो ब्लू लिपस्टिक में दिखी. उनका ये अंदाज दर्शकों को पसन्द आया था. हालांकि कुछ ने हर बार की तरह उन्हें ट्रोल किया था. इस बीच बिग बॉस ओटीटी फेम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके पीछे एक फैन सेल्फी लेने के लिए पीछे पड़ जाता है.
उर्फी जावेद का हर वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पर्पल आउटफिट में दिख रही है. स्टाइलिश ड्रेस में उर्फी काफी कमाल लग रही है. वीडियो में एक शख्स उनके पीछे सेल्फी लेने की डिमांड कर रहा है. एक्ट्रेस कहती है, वो पहली सेल्फी फ्री में देती है और दूसरी के लिए चार्ज करती है.
https://www.instagram.com/reel/CdLQcAnpMZ5/
उर्फी जावेद की बात सुनकर वो फैन तुरन्त पीछे हट जाता है. ये सुनकर वो फैन पीछे हट जाता है. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि एक्ट्रेस हाल ही में पुणे के एक क्लब में जमकर झूमती नजर आई थी. वो ब्रालेट टॉप और मिनी स्कर्ट में वो काफी हॉट दिखी थी. उर्फी ने कुछ लाइन्स लिखी थी, जिसे उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लगाई थी. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा था, बहुत मज़लूम हैं दुनिया में, बहुत गम है दुनिया में, एक हम भी और सही. मरने के बाद जन्नत मिले तो ठीक, वरना दोजख तो हमने यही देख ली है, एक दोजख और सही.
Also Read: Urfi Javed: क्लब में जमकर डांस करती दिखी उर्फी जावेद, ब्रालेट टॉप में एक्ट्रेस का दिखा बोल्ड अवतार
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने एक लुक से सबका ध्यान खींच लिया था. इसमें वो रेड कलर की ब्रालेट पहनी था, जो एक टूटे हुए दिल के शेप का था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्कर्ट कैरी किया था. उर्फी ने अपने सिजलिंग अवतार में पैपराजी को पोज भी दिया था. फोटोग्राफर के सामने उन्होंने मुस्कुराते हुए तसवीरें क्लिक करवाई. बता दें कि गौरतलब है कि उर्फी जावेद की लोकप्रियता बिग बॉस ओटीटी के बाद बढ़ गई. उर्फी मेरी दुर्गा और बड़े भैया की दुल्हनिया, बेपनाह जैसी सीरीयल्स में काम कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










