Urfi Javed: क्लब में जमकर डांस करती दिखी उर्फी जावेद, ब्रालेट टॉप में एक्ट्रेस का दिखा बोल्ड अवतार
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Sep 2022 1:38 PM
उर्फी जावेद के लेटेस्ट वीडियो से फैंस का ध्यान नहीं हटेगा. उर्फी इस वीडियो में दिल खोलकर डांस करती दिखी. उनका ये स्टाइल काफी हटकर है. ब्रालेट टॉप और मिनी स्कर्ट में वो बेहद हॉट दिखी. वीडियो में उर्फी जावेद के आस-पास काफी भीड़ दिख रही है.
Urfi Javed Dance: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद पिछले एक साल से अपने अनोखे आउटफिट से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. उर्फी कभी अपने लुक को लेकर ट्रोल होती है तो कभी तारीफ बटोरती है. आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करने से वो पीछे नहीं हटती. कभी जूट, कांच, ग्लास, सेफ्टी पिन से बने हुए कपड़ों में वो नजर आ चुकी है. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमकर डांस करती दिख रही है.
उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में उर्फी पुणे के एक क्लब में जमकर झूमती नजर आई. ब्रालेट टॉप और मिनी स्कर्ट में वो बेहद हॉट दिखी. बालों को स्टाइलिश तरीक से उन्होंने बांधा है औऱ हाई हील्स के साथ लुक को पूरा किया है.
https://www.instagram.com/reel/CioW4BKKQ-D/
वीडियो में उर्फी जावेद के आस-पास काफी भीड़ दिख रही है. उनके चाहने वाले उनका डांस काफी एंजॉय करते दिखे. इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है. इसमें एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाते दिखी. एक्ट्रेस काफी अच्छे तरीके से फैंस से मिलती है. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गजब. एक औऱ यूजर ने लिखा, आज सही कपड़े पहने है. एक और यूजर ने लिखा, क्रेजी गर्ल.
https://www.instagram.com/p/CioW4BKKQ-D/
हाल ही में उर्फी जावेद ने कुछ लाइन्स लिखी थी, जिसे उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लगाई थी. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा था, बहुत मज़लूम हैं दुनिया में, बहुत गम है दुनिया में, एक हम भी और सही. मरने के बाद जन्नत मिले तो ठीक, वरना दोजख तो हमने यही देख ली है, एक दोजख और सही.
Also Read: उर्फी जावेद ने शेयर किया अब तक का सबसे बोल्ड VIDEO, ऐसी ड्रेस पहन दिखाया किलर लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










