Ulajh: इन 5 वजहों से पब्लिक को जरूर देखनी चाहिए जान्हवी कपूर की फिल्म, थ्रिलर ऐसा हिल जाएगा दिमाग

Updated:
विज्ञापन

Ulajh

Ulajh: जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया स्टारर फिल्म ‘उलझ’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही है. आइये जानते हैं अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे सोशल मीडिया पर दर्शकों ने कैसा रिव्यू दिया है.

विज्ञापन

Ulajh: जाह्नवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू स्टारर फिल्म उलझ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है. इसकी कहानी देशभक्ति की पारिवारिक विरासतों के बीच एक करियर-परिभाषित पद में एक उलझन को उजागर करती है. जैसे ही मूवी का पहला शो खत्म हुआ, फैंस ने अपना रिव्यू देना शुरू किया. एक यूजर ने लिखा, ”जान्हवी कपूर सस्पेंस और साज़िश के एक जटिल जाल में चमकती हैं… शानदार निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी आपको बांधे रखती है.”

फैंस ने जान्हवी की तारीफ में कही ये बात

फिल्म और जान्हवी की तारीफ करते हुए एक दूसरे फैन ने लिखा, “इंटरवल हुए 5 मिनट हो चुके हैं, लेकिन मैं अभी भी अजीब महसूस कर रहा हूं, घबराया हुआ हूं… बॉलीवुड का सबसे अच्छा इंटरमिशन सीक्वेंस. पहले हाफ के इतने अच्छे होने की उम्मीद नहीं थी #उलझ #जान्हवीकपूर हर सीन में चमक रही हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, “#Ulajh के साथ, #JanhviKapoor ने सचमुच खुद को एक अभिनेत्री के रूप में साबित कर दिया है… विशेष रूप से, क्लाइमेक्स में उनके प्रदर्शन ने मेरा दिल जीत लिया है.”

Also Read- Ulajh: रेखा ने जान्हवी के पोस्टर को देख क्यों किया किस, टिकट खरीदने से पहले जानें कैसी है फिल्म

Also Read- जान्हवी कपूर की Ulajh का पहला गाना फैंस को आया पसंद, आप भी सुने ‘शौकन’

आईएफएस की दुनिया को गहराई से दिखाती है उलझ

उलझ राजनयिकों (आईएफएस) की दुनिया में उतरता है, जो सिनेमा में शायद ही कभी खोजा जाने वाला विषय है. अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के दायरे में स्थापित फिल्म की उच्च-स्तरीय कहानी एक रोमांचक और यादगार फिल्म अनुभव सुनिश्चित करती है. इसके स्टोरी लाइन आपको अंत तक बांधे रखेगी. कहानी में उतार-चढ़ाव एक मनोरंजक सिनेमाई अनुभव का वादा करते हैं क्योंकि आप यह जानने का प्रयास करते हैं कि कौन भरोसेमंद है. फिल्म में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, मियांग चांग, ​​राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी जैसे शानदार कलाकारों की टोली है. वन टाइम वॉच इस मूवी को जरूर एंजॉय करना चाहिए.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Ulajh Movie Review:जान्हवी कपूर का अभिनय ही नहीं कहानी भी है कमजोर 

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola