टीआरपी की जंग में उलटफेर, ‘अनुपमा’ को तगड़ा झटका, बदल गया पूरा गेम

TV TRP Report
TV TRP Report: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ‘अनुपमा’ की रेटिंग गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने नंबर 1 की कुर्सी बरकरार रखी. अन्य शोज ने भी टॉप 5 में मजबूत एंट्री की.
TV TRP Report: टीवी इंडस्ट्री की इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट ने एक बार फिर बड़ा सरप्राइज दिया है. दर्शकों की पसंद में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर टॉप शोज की रैंकिंग पर पड़ रहा है. खासतौर पर लंबे समय तक नंबर 1 पर राज करने वाला ‘अनुपमा’ अब लगातार पिछड़ता नजर आ रहा है.
पहले नंबर पर कायम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
इस हफ्ते भी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. शो की कहानी में आए नए मोड़ों ने दर्शकों को बांधे रखा है. तुलसी और मिहिर की वापसी के साथ ही शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसे 2.0 की रेटिंग हासिल हुई है.
‘वसुधा’ ने लगाई लंबी छलांग
जी टीवी का शो ‘वसुधा’ इस बार दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. पिछले हफ्ते जहां यह मुश्किल से टॉप 5 में था, वहीं अब 1.9 रेटिंग के साथ इसने जबरदस्त उछाल मारा है. शो की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
तीसरे स्थान पर ‘गंगा माई की बेटियां’
‘गंगा माई की बेटियां’ भी इस हफ्ते शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे नंबर पर रही. 1.8 की रेटिंग के साथ यह शो धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. मेकर्स लगातार नए ट्विस्ट लाकर दर्शकों को जोड़े रखने की कोशिश कर रहे हैं.
‘अनुपमा’ की गिरती रेटिंग बनी चिंता
एक समय टीआरपी चार्ट पर राज करने वाला ‘अनुपमा’ अब चौथे स्थान पर खिसक गया है. 1.7 रेटिंग के साथ शो की गिरती लोकप्रियता साफ नजर आ रही है. हालांकि कहानी में नए बदलावों के जरिए मेकर्स इसे फिर से ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं.
स्पिन-ऑफ शो ने भी बनाई जगह
‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ ने इस बार टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है. 1.7 रेटिंग के साथ यह शो पांचवें नंबर पर रहा और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
लगातार बदल रही है टीआरपी की तस्वीर
टीआरपी रिपोर्ट से साफ है कि दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है. हर हफ्ते टॉप शोज की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है, जिससे टीवी इंडस्ट्री में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.
यह भी पढ़ें: क्या करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने कर ली सीक्रेट शादी? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




