Shantanu Maheshwari ने बताया कैसे लगायें पोछा : जनहित में जारी… VIDEO

Shantanu Maheshwari video : रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 8 के विनर शांतनु माहेश्वरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शांतनु अपने फैंस को पोछा लगाने का तरीका बता रहे हैं.
रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 8 के विनर शांतनु माहेश्वरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शांतनु अपने फैंस को पोछा लगाने का तरीका बता रहे हैं. वह बता रहे हैं कि मोप को कैसे पकड़ें, एक घुटने पर झुकें और मोपिंग करते हुए पीछे की ओर बढ़ें, इस तरह पूरे घर को साफ-सुथरा करना हमारी जिम्मेदारी है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए शांतनु ने इंस्टाग्राम पर लिखा,’ हरकोई हाथ धोना सीख रहा है (जो बहुत अच्छा है) लेकिन अपने घर को साफ रखने के लिए आप सभी को पोछा लगाने की कला में महारत हासिल करने की जरूरत है… जनहित में जारी, जब पोछा लगाने की, हो बारी तुम्हारी, देखें और सीखें.’ उनका यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग जमकर इस पर रियेक्ट कर रहे हैं.
बीते दिनों टीवी अभिनेत्री हीना खान ने भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनका पूरा परिवार घर की सफाई करते नजर आये थे. खुद अभिनेत्री पोछा लगाते दिखीं थीं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था,’ चूँकि हमने COVID-19 के कारण अपनी घरेलू मदद को बुलाना बंद कर दिया है…मम्मी कहती हैं (अब ख़ुद अपना काम करो, मैं केवल खाना बनाऊँगी) और यह वीडियो केवल एक उद्देश्य हमारे और आप सभी के मनोरंजन के लिए. मेरी और उन सभी माताओं को श्रद्धांजलि जो घर के सारे काम बिना किसी शिकायत के दिन-रात करती हैं.’
देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी भी क्वांरटाइन में अपने समय का उपयोग कर रहे हैं. दोनों ने साथ में डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. साथ ही देबिना भी घर में सफाई और सामान की व्यवस्था करने में व्यस्त है. उन्होंने अपनी शेयर करते हुए लिखा था- “सेल्फ क्वांरटाइन. मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है. मैंने अपने जूते साफ किए, ठीक से रखे. मिशन 1 पूरा किया. तुम क्या कर रहे हो?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










