TRP Report Week 45: अनुपमा के ड्रामे पर भारी पड़ी अभीरा-रुही की प्रेग्नेंसी, जानें टॉप 5 में किसने मारी बाजी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Nov 2024 9:55 PM

विज्ञापन

TRP Report Week 1

TRP Report 45: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. इस बार 'अनुपमा' की टीआरपी को अभीरा के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने मात दी है. आइए टॉप 5 सीरियल के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

TRP Report Week 45: टेलीविजन पर कई सीरियल आते हैं. लेकिन इन सीरियल में किसने सबसे ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन किया और प्यार बटोरा है, इसकी जानकारी हमें मिलती है हर हफ्ते आने वाली टीआरपी रिपोर्ट से. ऐसे में इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. जिसके अनुसार, रूपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ को समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने पछाड़कर टॉप 1 पर अपनी जगह बना ली है. वहीं, स्टारप्लस के सीरियल उड़ने की आशा ने झनक को मात दी है. आइए बताते हैं लिस्ट में अन्य सीरियल ने किस नंबर पर अपनी जगह बनाई है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 2.3 मिलियन इंप्रेशन के साथ पहले नंबर है. शो में रूही और अभीरा की प्रेग्नेंसी देखने को मिली है. जहां, एक्सीडेंट की वजह से रूही कोमा में चले गई है. वहीं, अभीरा का बच्चा मर जाता है और रोहित अरमान को अपना बच्चा सौंप देता है. जिसके बाद रूही के बच्चे को अपना बीएसपी मानकर अभीरा उसपर प्यार लुटा रही है.

अनुपमा

इस हफ्ते दूसरे नंबर पर अनुपमा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि राही अनुपमा को उसके 10 लाख वापस करके अपने आश्रम जाना चाहती है. इसके लिए वह ईशानी, माही, पारी और अंश के साथ एक गुजराती प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है. इस सीरियल को 2.2 रेटिंग मिली है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा स्टारर सीरियल उड़ने की आशा इस हफ्ते झनक को मात देकर लिस्ट के तीसरे नंबर पर है. इस सीरियल को 2.1 रेटिंग मिले हैं.

झनक

स्टारप्लस के सीरियल झनक की टीआरपी में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. इस बार शो ने 2.0 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर सीरियल एडवोकेट अंजलि अवस्थी लिस्ट में पांचवे नंबर है और इसे 2.0 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

टीआरपी लिस्ट में अन्य सीरियल के हाल

टीआरपी लिस्ट में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ छठे स्थान पर है. वहीं, सातवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी और आठवें स्थान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है. जबकि, मेरे बालम थानेदार नौवें और परिणीति सीरियल दसवें नंबर है.

Also Read: TRP Report Week 44: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप की खबरों ने बटोरे दर्शक, इस शो ने किया कमबैक, जानें टॉप 5 शो

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola