TRP Report: अनुपमा का दबदबा जारी, गुम है किसी के प्यार में नहीं कर पाया एंटरटेन, जानें इस हफ्ते के टॉप 10 शो

Updated:
विज्ञापन

TRP Report: हर हफ्ते टॉप टीवी शोज की टीआरपी रिपोर्ट कार्ड बनकर आती है. लंबे समय से रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा नंबर एक स्थान पर राज कर रहा है. साल 2023 का 31वां सप्ताह भी अलग नहीं है. यह शो 2.7 की टीआरपी रेटिंग के साथ एक बार फिर चार्ट में टॉप पर है.

विज्ञापन
undefined

अनुपमा

आज टीआरपी डे है और 31वें सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है. हमेशा की तरह, रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे अभिनीत अनुपमा नंबर एक स्थान पर राज कर रहा है. यह शो 2.7 की टीआरपी रेटिंग के साथ एक बार फिर चार्ट में टॉप पर है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दूसरा स्थान हासिल किया है. सूची के अनुसार, प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा द्वारा निर्देशित शो को 2.2 की टीआरपी रेटिंग मिली है. जय सोनी उर्फ अभिनव के शो से बाहर होने से प्रशंसक उत्सुक हो गए हैं. अक्षरा के साथ आगे क्या होगा, इसे देखने के लिए फैंस उत्सुक है.

undefined

गुम है किसी के प्यार में

‘गुम है किसी के प्यार में’ इस हफ्ते सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो में शामिल होने से फिर चूंक गई है. सीरियल तीसरे नंबर पर कई हफ्तों से अपनी जगह बना रखी है. भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा स्टारर इस फिल्म को 2.2 की रेटिंग मिली है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15 साल से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो में इन-दिनों टमाटर चोरी वाला ट्रैक चल रहा है, जिसमें पोपटलाल को सभी चोर समझ रहे हैं. ये सीरियल चौथे स्थान पर आराम से राज कर रहा है. इस हफ्ते इसे 1.9 की रेटिंग मिली है.

undefined

ये है चाहतें

टीआरपी लिस्ट में ये है चाहतें टॉप 5 में अपनी जगह बना रखा है. इसे 1.8 की रेटिंग मिली है. यह शो फालतू से क्लैश हो रहा है. आकाश आहूजा और निहारिका चौकसे के शो फालतू को भी 1.8 की रेटिंग मिली है और यह टीआरपी लिस्ट में छठे स्थान पर है.

undefined

कुंडली भाग्य

इसी तरह कुंडली भाग्य ने भी 1.8 की टीआरपी रेटिंग दर्ज की है. यह पिछले सप्ताह जैसा ही है. भाग्य लक्ष्मी ने 1.8 की टीआरपी रेटिंग के साथ आठवां स्थान हासिल किया है. पौराणिक शो शिव शक्ति 1.8 की टीआरपी रेटिंग के साथ एक बार फिर नौवें स्थान पर है. शो 1.7 की टीआरपी रेटिंग के साथ आखिरी पायदान पर खिसक गया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola