जीत के जश्न के बीच तृषा कृष्णन पहुंचीं थलापति विजय के घर, वीडियो हुआ वायरल

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :04 May 2026 2:51 PM
विज्ञापन
trisha at vijay house

त्रिशा विजय थलापति की फोटो

तृषा कृष्णन, विजय थलापति से मिलने उनके घर पहुंची है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ.

विज्ञापन

थलापति विजय और उनके फैंस के लिए जश्न का माहौल बनता नजर आ रहा है. तमिलनाडु के चुनाव में पहली बार उतरे विजय शानदार जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. नतीजों के रुझान सामने आते ही उनके फैंस और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. इसी बीच एक और दिलचस्प पल देखने को मिला, जब एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को चेन्नई स्थित विजय के घर पहुंचते देखा गया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विजय थलापति के घर पहुंची त्रिशा

काफी समय से विजय और त्रिशा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि दोनों ने कभी इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके बीच खास बॉन्ड की बातें अक्सर सामने आती रही हैं. ऐसे में चुनाव के इस खास मौके पर त्रिशा का विजय के घर पहुंचना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा. जैसे ही वह वहां पहुंचीं, बाहर मौजूद लोगों ने उन्हें देखकर जोरदार स्वागत किया. घर के अंदर पहले से ही जश्न का माहौल था और परिवार के लोग इस खुशी के पल को सेलिब्रेट कर रहे थे.

तिरुमला वेंकटेश्वर मन्दिर गई थी त्रिशा

चेन्नई आने से पहले त्रिशा, तिरुपति के प्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्वर मन्दिर गई थीं. वह अपने बर्थडे के लिए गई थी. हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे विजय की जीत के लिए की गई प्रार्थना से जोड़ दिया. मंदिर से उनकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं.

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं त्रिशा और विजय ?

विजय और त्रिशा की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों पहली बार 2004 में आई फिल्म गिल्ली में साथ नजर आए थे, जो उस समय बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने थिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी फिल्मों में साथ काम किया.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, ‘पैट्रियट’ की कमाई में गिरावट, ‘एक दिन’ रही कमजोर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola