TMKOC: टप्पू के बाल विवाह से भूतनी के प्रकोप तक, इन 6 मजेदार किस्सों ने बनाया शो को यादगार
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah best episodes
TMKOC: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 6 मजेदार और यादगार किस्सों पर एक नजर डालते हैं.
TMKOC: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से अपने अनोखे कहानियों और समाज के कई पहलुओं को मनोरंजक तरीके से दिखाता आ रहा है. बाल विवाह से लेकर पैसे के प्रलोभन तक, हर तरह की गंभीर समस्याओं को इस शो में हास्यपूर्ण ढंग से दर्शकों के सामने पेश किया है. इसके अलावा गोकुलधाम सोसाइटी में कई ऐसे किस्से भी हुए, जिसने ऑडियंस को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया है. साथ ही हमारी यादों में इन किस्सों ने खास जगह बना ली है. सही मायने में अब यह शो दर्शकों के लिए एक भावना बन गया है. ऐसे में आइये बताते हैं गोकुलधाम सोसाइटी के 6 मजेदार किस्से.
चंपक चाचाजी से सोढ़ी की मुलाकात
चंपक चाचाजी के गोकुलधाम आने के बाद सोढ़ी के साथ हुए गलतफहमी को दिखाया गया था. यह किस्सा हास्यपूर्ण तरीके से समाज में होने वाली विविधता और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना को उजागर करता है.
महाबलेश्वर में होली उत्सव
होली के लिए सोसाइटी के सभी लोग महाबलेश्वर जाते हैं और त्योहार को सभी के साथ खुशी से मनाते है. इस एपिसोड में हंसी के ठहाकों के साथ हर समुदाय के एकता को भी केंद्रित किया गया है.
सपने में टप्पू का बाल विवाह
जेठालाल अपने सपने में बापूजी की जिद के बाद बेटे टप्पू की शादी होते हुए देखता है, जो अनोखे तरीके से हमें बहुत हंसाता है. साथ ही यह एपिसोड में बाल विवाह के मुद्दों को उजागर करता है और यह सीख देता है कि बच्चों को बिना किसी दबाव और परेशानी के अपने बचपन को जीना चाहिए.
गोकुलधाम में पानी की समस्या
सोसाइटी में पानी की कमी हो जाती है, तब सभी गोकुलधाम परिवार के लोग एक साथ इस समस्या का समाधान करते है. इसमें जल संरक्षण, जीवन की समस्या और अलग–अलग समुदायों के बीच एकता को दर्शाया गया है.
भिड़े की लगी लॉटरी
गोकुलधाम सोसाइटी के एकमेव सेक्रेटरी ‘आत्माराम भिड़े’ परेशानी में पड़ जाते हैं, जब उनकी 1 करोड़ की लॉटरी लग जाती है. इस एपिसोड में एक शिक्षक के सिद्धांत और पैसे की लालच के बीच संघर्ष को दिखाया गया है.
भूतनी का प्रकोप
जेठालाल और चंपकलाल एक भूत को अपने सोसाइटी में देखते हैं. सोसाइटी में डर तब पैदा होता है, जब कई सदस्य उसका सामना कर लेते है. सस्पेंस के साथ इस एपिसोड को बहुत दिलचस्प बनाया गया था. अंत में टप्पू सेना उस भूतनी और उसके साथियों का रीटा रिपोर्टर के साथ खुलासा करते है.
यह भी पढ़े: Upcoming South Movies: मोहनलाल से डेविड वार्नर तक, ‘सिकंदर’ से भिड़ेगी इन स्टार्स की साउथ फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










