ePaper

Siya Kakkar Suicide Case : सिया कक्‍कड़ के मोबाइल से खुलेगा उसकी मौत का राज ? फॉरेंसिक लैब भेजा गया मोबाइल

Updated at : 28 Jun 2020 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Siya Kakkar Suicide Case : सिया कक्‍कड़ के मोबाइल से खुलेगा उसकी मौत का राज ? फॉरेंसिक लैब भेजा गया मोबाइल

TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case : टिकटॉक स्टार सिया कक्‍कड़ (Siya Kakkar ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में दिल्‍ली पुलिस जांच (Delhi Police) में जुटी है. पुलिस को सिया के घर से उनका मोबाइल फोन बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक सिया का फोन पासवर्ड प्रोटेक्टेड था. पुलिस ने फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि इसके पासवर्ड का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन

TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case : टिकटॉक स्टार सिया कक्‍कड़ (Siya Kakkar ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में दिल्‍ली पुलिस जांच (Delhi Police) में जुटी है. पुलिस को सिया के घर से उनका मोबाइल फोन बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक सिया का फोन पासवर्ड प्रोटेक्टेड था. पुलिस ने फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि इसके पासवर्ड का पता लगाया जा सके.

फॉरेंसिक लैब भेजा गया मोबाइल

पुलिस के मुताबिक सिया के पास आईफोन था, जो पासवर्ड प्रोटेक्टेड था. इसके कारण पुलिस फोन को खोल नहीं पा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिया के परिवार या किसी जानकार को भी मोबाइल का पासवर्ड नहीं पता था, इसलिए अब पुलिस फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा ताकि इसके पासवर्ड का पता लगाया जा सके.

सिया कक्कड़ के मैनेजर से जल्द हो सकती है पूछताछ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिया की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है. जिससे पता चल पाएगा कि वो इन दिनों किस-किस के संपर्क में थीं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन से भी पूछताछ होगी. क्योंकि जिस दिन सिया ने यह कदम उठाया, उस दिन उसकी बात अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से हुई थी.

Also Read: Siya Kakkar Suicide : ये बनना चाहती थी टिकटॉक स्टार सिया ककक्ड़, अब अधूरी रह गई ख्वाहिश

परेशान चल रही थी

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सिया कक्‍कड़ पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थी. जी न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वह क्‍यों परेशान थी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान वह अपने परिवार के साथ थी और उसके व्‍यवहार से कभी नहीं लगा कि वह परेशान थी.

मिल रही थी धमकियां

अमर उजाला ने परिवार के सूत्रों के हवाले से लिखा कि, सिया कक्कड़ को बीते काफी वक्त से टिक टॉक पर वीडियोज बनाने के लिए धमकियां मिल रही थी. जिसकी वजह से वह कभी- कभी परेशान भी हो जाती थीं. हालांकि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि सिया कक्कड़ के मौत की वजह यही है. पुलिस उनकी मौत को लेकर हर स्तर पर छानबीन कर रही है.

बॉलीवुड स्टार बनना चाहती थी सिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि सिया बड़ी बॉलीवुड स्टार बनना चाहती थी. हालांकि अब सिया का ये सपना अधूरा रह गया. बता दें कि सिया कक्कड़ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहती थी और जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर भी आने वाली थी. सिया ने अपनी आखिरी पोस्ट 5 दिन पहले अपलोड किया था.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola