ePaper

Baaghi 3 Box Office Collection Day 1: बागी 3 की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत, कमाए इतने करोड़

Updated at : 07 Mar 2020 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
Baaghi 3 Box Office Collection Day 1: बागी 3 की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत, कमाए इतने करोड़

Baaghi 3- टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 रिलीज हो चुकी हैं. टाइगर की फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है.

विज्ञापन

मुंबई: Baaghi 3 Box Office Collection Day 1- टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘बागी 3’ रिलीज हो चुकी हैं. एक्शन और स्टंट से भरपूर यह फिल्म ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है. टाइगर की फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है.

इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए भारत में इसे 4400 स्क्रीन्स और विदेशों में करीब 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, टाइगर की फिल्म ने पहले दिन 17 से 18 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की. ‘बागी 3’ की पहले दिन की कमाई को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी ये फिल्म 100 करोड़ रुपये की क्लब में शामिल हो सकती है.

‘बागी 3’ की कहानी रॉनी यानी टाइगर श्रॉफ और उसके भाई विक्रम यानी रितेश देशमुख की है. रॉनी बेशक उम्र में छोटा है, लेकिन वह विक्रम का रक्षक है. विक्रम को खरोंच भी आ जाए तो रॉनी सामने वाले के खून की नदियां बहा देता है. एक दिन जिंदगी में कुछ ऐसा तूफान आता है कि रॉनी को विक्रम को बचाने के लिए सीरिया जाना पड़ता है, और यहां उसका मुकाबला किसी एक दुश्मन नहीं बल्कि एक देश के साथ है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola