Coronavirus: ये बॉलीवुड हस्तियां जलाएंगी दीपक, साउथ स्टार नागार्जुन भी देंगे साथ

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Coronavirus- साउथ के स्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपक प्रज्जवलन अभियान को अपना समर्थन दिया है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वो कोरोना को पराजित करने की देश की सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिये रविवार 5 अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलायें. प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिये अपने वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाये रखने की अपील भी की. इस पर साउथ के स्टार अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपक प्रज्जवलन अभियान को अपना समर्थन दिया है.

Also Read: Kapil Sharma Show : सलमान की शादी कब होगी? कैटरीना के पास है इसका जवाब… VIDEO

इससे पहले बॉलीवुड की कई हस्तियों ने कोरोना वायरस को पराजित करने की देश की ‘सामूहिक शक्ति’ को प्रदर्शित करने के लिये देशवासियों से पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में दीया जलाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का शुक्रवार को समर्थन किया. इसके साथ ही सभी ने अपने फैंस से इसे सपोर्ट करने को कहा है.

अर्जुन ने ट्वीट किया, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए हमसे पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की सभी लाइटें बंद करके मोमबत्तियां या दीये जलाने या मोबाइल की फ्लैशलाइट चालू करने का आग्रह किया है.’

भूमि ने लिखा, ‘आइए 5 अप्रैल को रात 9 बजे नौ मिनट के लिए एक बार फिर से सभी एकजुट हों. हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए सभी लोगों से अपने घरों की लाइट बंद करके एक दीया या मोमबत्ती जलाने या अपने मोबाइल फोन की टार्च चालू करने का अनुरोध किया है.’

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने सभी से सामूहिक रूप से दीया जलाने की अपील की. उन्होंने पोस्ट किया, ‘आइए हम तक कोरोना वायरस के खिलाफ इस लंबे और कठिन युद्ध में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने की शपथ लें. यह समय एक साथ आने और कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए अपनी सरकार की मदद करने और एकजुटता दिखाने का है. हम 5 अप्रैल को उनके अनुरोध को पूरा करेंगे. क्या आप सभी इसमें शामिल हैं?’

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने कहा, ‘फिर से एकजुट होने का समय. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की सभी बत्तियों को बंद करके घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलायें जाने की अपील की है.’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘ हमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. इसलिये पांच अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं। आप घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola