Nadav Lapid: कौन है नदव लापिद, जिन्होंने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को बताया वल्गर प्रोपेगेंडा
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Nov 2022 5:02 PM
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को वल्गर प्रोपेगेंडा कहने वाले नदव लापिद पेशे से एक स्क्रीनराइटर और फिल्ममेकर हैं. लापिद का विवादों से गहरा नाता रहा है. अपने बयान की वजह से वह कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं.
Who Is Nadav Lapid: इजरायली स्क्रीनराइटर, लेखक और फिल्म निर्माता नदव लापिद ने 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को वल्गर प्रोपेगेंडा कह दिया था. इस बयान के बाद इस पर विवाद छिड़ गया और हर तरह लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की सच्ची घटना दिखाई गई है. इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.
नदव लापिद 1975 में इजराइल के तेल-अवीव में पैदा हुए. अवीव विश्वविद्यालय में उन्होंने फिलॉसफी और पेरिस में साहित्य का अध्ययन किया. 2011 लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें अपनी पहली फीचर फिल्म, पोलिसमैन के लिए विशेष जूरी पुरस्कार मिला. उन्होंने अपने करियर में कई डॉक्यूमेंट्रीज बनाई. वह साल 2015 में लोकर्नो फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लेपर्ड जूरी, 2016 में कैन्स फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल क्रिटीक्स वीक जूरी और साल 2021 में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऑफीशियल कॉम्पिटिशन जूरी के भी मेंबर भी रह चुके हैं.
47 वर्षीय इजरायली फिल्म निर्माता अपनी मातृभूमि के साथ अपने लव और हेट रिलेशनशिप के लिए भी जाने जाते हैं. नदव लापिद 250 इजराइली फिल्म निर्माताओं के एक समूह में भी शामिल थे, जिन्होंने शोमरॉन (सामरिया/वेस्ट बैंक) फिल्म फंड के लॉन्च के विरोध में एक खुले पत्र पर साइन किया था. फिल्म निर्माताओं ने महसूस किया कि फंड का सिर्फ एक लक्ष्य था, इजरायली फिल्म निर्माताओं को “वित्तीय सहायता और पुरस्कार के बदले व्यवसाय को सफेद करने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित करना.” एक बार नदव ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि इजरायल की सामूहिक आत्मा, एक बीमार आत्मा है.
Also Read: IFFI जूरी हेड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया वल्गर और प्रोपेगेंडा करने वाली फिल्म, अनुपम खेर ने दिया जवाब
उन्होंने टोरंटो स्थित नाउ पत्रिका में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “इजरायल के अस्तित्व के गहरे सार में कुछ गलत है, सड़ा हुआ है. यह सिर्फ बेंजामिन नेतन्याहू नहीं है. यह इजरायल के लिए खास नहीं है, लेकिन, साथ ही, मुझे लगता है कि इस इजराइली बीमारी की वजह यहां के पुरुष हैं, क्योंकि उन्हें अपने मस्कुलर बॉडी पर गर्व है. उन्हें कुछ भी गलत सही नहीं लगता है. न ही वे किसी मुद्दे पर सवाल करते हैं और न ही कोई संदेह करते हैं. उन्हें केवल अपने इजरायली होने पर ही गर्व रहता है”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










