ePaper

The Kapil Sharma Show : क्‍या सुमोना ने चुरा ली है राहत इंदौरी साहब की डायरी ? यहां देखें VIDEO

Updated at : 11 Jul 2020 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show : क्‍या सुमोना ने चुरा ली है राहत इंदौरी साहब की डायरी ? यहां देखें VIDEO

The Kapil Sharma Show, Sumona Chakravarti, Rahat Indori : 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) दर्शकों को पसंदीदा शो है. फिलहाल शो के पुराने एपिसोड्स प्रसारित किए जा रहे हैं और इसपर भी दर्शक जमकर प्‍यार बरसा रहे हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) की जुगलबंदी और प्‍यार भरी नोक झोंक फैंस बेहद पसंद करते हैं.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show, Sumona Chakravarti : ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) दर्शकों को पसंदीदा शो है. फिलहाल शो के पुराने एपिसोड्स प्रसारित किए जा रहे हैं और इसपर भी दर्शक जमकर प्‍यार बरसा रहे हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) की जुगलबंदी और प्‍यार भरी नोक झोंक फैंस बेहद पसंद करते हैं. अब दोनों का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती का मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. इस वीडियो में सुमोना कहती नजर आ रही हैं कि, आज के बाद मैं तुमसे मुखातिब नहीं होंगी. इस शब्‍द को सुनकर कपिल क‍हते हैं कि,’ कल रात के एपिसोड में उर्दू शायर राहत इंदौरी साहब आए थे, जरूर इसने उनकी डायरी चुराई होगी. उर्दू चोर कहीं की.’ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=gxDjZTmBNDA

सुमोना चक्रवती और कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं. उन्‍होंने कई फिल्‍मों और टीवी सीरीयल्‍स में काम किया है. फिलहाल सुमोना चक्रवर्ती ‘द कपिल शर्मा शो’ में सरला का किरदार निभा रही हैं.

सुमोना ने ‘मन’ से की थी शुरुआत

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक चाईल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर आमिर खान और मनीषा कोईराला अभिनीत फिल्म ‘मन’ से की थी. इसके बाद कुछ सालों तक कई टेलीविजन शोज़ में नजर आईं. हालांकि उन्‍हें बड़ी सफलता साल 2011 में बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित टेलीविजन शो ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’ में निभाए गए किरदार नताशा से मिली.

Also Read: The Kapil Sharma Show : जानें एक एपिसोड से कितना कमाती हैं सुमोना चक्रवर्ती

‘कपिल शर्मा’ से मिली खास पहचान

सुमोना चक्रवर्ती साल 2018 में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा की पत्‍नी मंजू के‍ किरदार में नजर आईं. इस किरदार से उन्‍हें खासा पहचान मिली. दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब मन मोहा. फिलहाल ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुमोना, सरला गुलाटी का किरदार निभा रही हैं. उनकी मौजूदगी और डायलॉग डिलीवरी फैंस को पसंद आती हैं. खासकर कपिल शर्मा के साथ उनकी नोक-झोंक दिल जीत रही है.

जल्‍द शुरू होगी ‘TKSS’ की शूटिंग

खबरें है कि ‘द कपिल शर्मा’ (The Kapil Sharma Show) शो की भी शूटिंग शुरू हो सकती है. शो की शुरुआत में कोरोना वॉरियर्स को बुलाया जा सकता है. इस बात की भी चर्चा हो रही हैं कि सोनू सूद (Sonu Sood) इस शो के पहले मेहमान होंगे.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola