शादी के बंधन में बंधे सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले, जालंधर में लिए सात फेरे, सामने आई पहली तसवीर

Updated:
विज्ञापन

Sugandha Mishra Wedding: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) के फैंस को जिसका इंतजार था, वो खत्म हुआ. कुछ दिनों से सुगंधा और संकेत की मेहंदी और संगीत की तसवीरें सोशल मीडिया पर खबरों में छाई हुई थी. अब सुगंधा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल को सात फेरे लिए. दोनों ने जालंधर में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शादी की. कपल की शादी की तसवीर सामने आई है, जिसमें दोनों काफी खुश दिख रहे है.

सुगंधा मिश्रा की दोस्त और निर्माता प्रीति सिमोंस ने दोनों की शादी की तसवीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की हैं. तसवीर में सुगंधा येलो ऑफ शोल्डर ब्लाउज और पिंक लंहगे में बेहद खूबसूरत दिख रही है. वहीं संकेत भी येलो आउटफिट में काफी स्मार्ट नजर आ रहे है. दोनों साथ में बैठे हुए है और बहुत खुश लग रहे है.

undefined

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण सुगंधा मिश्रा औऱ संकेत के शादी में केवल 20 लोग हुए, जो उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त है. वहीं, सुगंधा ने कोविड स्पेशल वेडिंग कार्ड में बताया था, माहौल ठीक होने के बाद हम पार्टी करेंगे. इससे पहले सुगंधा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. तसवीरों में वो ग्रीन लहंगे में बेहद हसीन लग रही थी. अलग- अलग हाथों में अपनी मेहंदी दिखाते हुए उन्होंने फोटोज क्लिक करवाई थी.

Also Read: सुहाना खान ने इस शख्स को याद कर लिखा ये स्पेशल पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तसवीर

वहीं, संकेत ने भी वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो सुगंधा से वीडियो कॉल करते हुए दिखाई दिए. वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अपनी मेहंदी दिखाते हुए नजर आए थे.बता दें कि कपिल शर्मा के शो में सुगंधा टीचर विद्यावती का रोल में दिखती थी. उन्होंने अपने रोल से लोगों का दिल जीत लिया था. आज भी दर्शकों को उनका किरदार याद है. गौरतलब है कि सुगंधा और संकेत काफी समय से दोस्त है और पिछले कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola