The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें 7 दिनों का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
GOAT

GOAT

The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) की कमाई में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. हिंदी और तेलुगु में ये कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. आइये जानते हैं सात दिनों में इसने कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

विज्ञापन

The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. फिल्म को यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सिर्फ तीन दिन लगे. वेंकट प्रभु निर्देशित इस फिल्म ने चार दिनों में वर्ल्डवाइड स्तर पर 221.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसने रायन की 154 करोड़ रुपये की कमाई को पीछे छोड़ दिया. आइये जानते हैं अब तक इस मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर ये हिट रही या फ्लॉप.

तलपति विजय की फिल्म 7 दिनों में फ्लॉप रही या हिट

तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने जहां ओपनिंग डे पर 44 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि दूसरे ही दिन मूवी की हालत टाइट हो गई और इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई. इसने महज 25.5 करोड़ अपने खाते में डाले. वहीं वीकेंड पर मूवी ने रफ्तार पकड़ी और शनिवार-रविवार मिलाकर 67 करोड़ का बिजनेस किया. मंडे टेस्ट में ये फेल हो गई और कमाई घटकर 14 करोड़ पर आ गई. छठे दिन इसने 11 करोड़ ही कमाए. अब सातवें दिन मूवी ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद भारत में टोटल 170.75 करोड़ हो गया है.

हिंदी वर्जन में तलपति विजय की फिल्म का कैसा रहा प्रदर्शन

फिल्म को सबसे ज्यादा बिजनेस तमिल वर्जन से मिला, जिसने चार दिनों में 121.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीन नेशनल चेन (पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस) में इसकी अनुपस्थिति के कारण, GOAT को हिंदी बाजार में कुछ खास रिसपांस नहीं मिला. तमिल सुपरस्टार विजय ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया है. इसमें एक्शन और हाई-ओक्टेन सीन्स है. साथ ही क्लाइमैक्स में दर्शकों को एमएस धोनी की झलक भी देखने को मिलेगी.

हिंदी और तेलुगु में क्यों फ्लॉप रही GOAT की कमाई

निर्देशक वेंकट प्रभु ने हाल ही में बताया कि क्यों, द GOAT ने तेलुगु और हिंदी में काम नहीं किया. एक्स स्पेस पर फैंस से बात करते हुए, निर्देशक ने कहा कि उनकी पसंदीदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम इसका कारण हो सकती है. GOAT का क्लाइमैक्स चेपौक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैच के खिलाफ होता है. विजय का किरदार एक बम को फटने से रोकने की कोशिश करता है. वेंकट ने कहा कि इस पहलू ने तमिलनाडु के बाहर फिल्म की अपील को सीमित कर दिया होगा.

वेंकट प्रभु को क्यों ट्रोल कर रहे हैं फैंस

उन्होंने कहा, ”उसकी वजह से मुंबई इंडियंस (एमआई) और आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के फैंस मुझे ट्रोल करते हैं. हम सभी सीएसके फैन हैं. यह हमारे खून में है और हम इससे इनकार नहीं कर सकते. शायद, सीएसके कनेक्शन के कारण ही यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने उस पल का आनंद लिया जैसा हमने लिया.”

Read Also- The GOAT Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन थलपति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, कमाए इतने करोड़

Read Also- The GOAT: डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एमएस धोनी के सीन ने…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने जहां ओपनिंग डे पर 44 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि दूसरे ही दिन मूवी की हालत टाइट हो गई और इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई. इसने महज 25.5 करोड़ अपने खाते में डाले. वहीं वीकेंड पर मूवी ने रफ्तार पकड़ी और शनिवार-रविवार मिलाकर 67 करोड़ का बिजनेस किया. मंडे टेस्ट में ये फेल हो गई और कमाई घटकर 14 करोड़ पर आ गई. छठे दिन इसने 11 करोड़ ही कमाए. अब सातवें दिन मूवी ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद भारत में टोटल 170.75 करोड़ हो गया है.