The GOAT: डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने फिल्म के हिंदी में फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एमएस धोनी के सीन ने…

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Sep 2024 1:22 PM

विज्ञापन

GOAT Box Office Collection

The GOAT: तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की थी. हालांकि अब इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. मूवी के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर वेंकट प्रभु ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

The GOAT: तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT), साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. एक्शन थ्रिलर मूवी में तेलुगु एक्टर ने डबल रोल निभाया था. जहां फर्स्ट डे पर फिल्म ने जोरदार ओपनिंग की थी. वहीं अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. इसने भारत में अब तक 44 करोड़ की कमाई की है, जिसमें तमिल संस्करण का 39.15 करोड़ शामिल है. इसी बीच डायरेक्टर ने फ्लॉप होने का कारण बताया.

बॉक्स ऑफिस पर क्यों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई GOAT ?

GOAT तमिलनाडु में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जहां विजय का बहुत बड़ा फैन बेस है. वहीं अन्य राज्यों में मूवी को काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है. अब निर्देशक वेंकट प्रभु ने मूवी के ठीक न चलने और फ्लॉप की ओर जाने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण इंडियन प्रीमियर लीग टीम हो सकती है.

GOAT के क्लाइमैक्स को लेकर क्या बोले वेंकट ?

दरअसल GOAT का क्लाइमैक्स चेपौक स्टेडियम में हुआ था, जो चेन्नई सुपर किंग्स मैच के खिलाफ सेट है. विजय का कैरेक्टर एक बम को फटने से रोकने के लिए समय के विरुद्ध दौड़ लगाता है. वेकेंट ने कहा, आउटपुट से सब खुश थे. हालांकि मेरा मानना है कि इस पहलू ने तमिलनाडु के बाहर फिल्म की अपील को सीमित कर दिया होगा.

GOAT क्यों फ्लॉप की ओर जा रही, वेंकट ने किया खुलासा ?

उन्होंने तमिल में मजाक करते हुए कहा, “चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी को फ्रेम में लेने की वजह से, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के फैंस मुझे ट्रोल करते हैं.” उन्होंने कहा, “हम सभी सीएसके फैन हैं, यह हमारे खून में है और हम इससे इनकार नहीं कर सकते. शायद, सीएसके कनेक्शन के कारण ही यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने उस पल का आनंद लिया जैसा हमने लिया.”

GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का किया कलेक्शन ?

Sacnilk.com के अनुसार, द GOAT ने भारत में अपने शुरुआती दिन में 44 करोड़ की कमाई की, तमिल में 39.15 करोड़, हिंदी में 1.85 करोड़ और तेलुगु में 3 करोड़ का कलेक्शन किया. इसने भारत में अब तक लगभग 151 करोड़ की कमाई की है. निर्माता एजीएस एंटरटेनमेंट के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 288 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

Read Also- Stree 2 Collection: स्त्री 2 की कमाई को नहीं हिला पाई GOAT की आंधी, 23वें दिन तोड़े ये रिकॉर्ड, जानें टोटल कलेक्शन

Read Also- GOAT Box Office Collection Day 3: GOAT हिट हुई या फ्लॉप, यहां जान लें फिल्म का अबतक का कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola