GOAT Box Office Collection Day 3: GOAT हिट हुई या फ्लॉप, यहां जान लें फिल्म का अबतक का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

GOAT Box Office Collection

तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

विज्ञापन

GOAT Box Office Collection Day 3: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार तलपति विजय की फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) 5 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त नोट छापे. वहीं, वेंकट प्रभु द्वारा लिखित और निर्देशित मूवी को लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखा गया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. सिर्फ तीन दिनों में ही इसने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म साल 2024 में 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली पहली तमिल मूवी बन गई है.

विज्ञापन

‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने तीसरे दिन किया कितने करोड़ की कमाई

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने तीसरे दिन 33 करोड़ का बिजनेस किया. तमिल वर्जन में इसने 29.1 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन ने 2.15 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक मूवी ने 102.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. उम्मीद है कि रविवार को इसकी कमाई में इजाफा होगा.

हम द गोट के बारे में और क्या जानते हैं ?

तलपति विजय ने फिल्म में डबल रोल प्ले किया है. विजय- गांधी और जीवन के रोल में दिखे है. स्नेहा गांधी की पत्नी और जीवन की मां के किरदार में नजर आई है. जबकि मीनाक्षी चौधरी, जीवन की गर्लफ्रेंड के किरदार में दिखी है. जीवन के फ्रेंड के रोल में वैभव दिखे है. उनके अलावा मूवी में प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल आमिर और मोहन भी है.

नेटिजेंस ने GOAT को को लेकर क्या कहा

मूवी जिस दिन रिलीज हुई, उस दिन सोशल मीडिया एक्स पर ‘गोट‘ ट्रेंड करने लगी. कई यूजर्स ने फिल्म को एंटरटेनर बतया. एक मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा था, “एक पक्का वीपी स्टाइल मजेदार एक्शन एंटरटेनर जो शुरू से अंत तक पूरी तरह से मनोरंजक है. 3 घंटे बहुत ही रोमांचक रहे. फुल ऑन एंटरटेनमेंट.”

Also Read- GOAT Collection: दुनियाभर में बजा थलपति विजय का डंका, ओपनिंग डे पर कांपा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने तीसरे दिन 33 करोड़ का बिजनेस किया. तमिल वर्जन में इसने 29.1 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन ने 2.15 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक मूवी ने 102.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. उम्मीद है कि रविवार को इसकी कमाई में इजाफा होगा.