Stree 2 Collection: स्त्री 2 की कमाई को नहीं हिला पाई GOAT की आंधी, 23वें दिन तोड़े ये रिकॉर्ड, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Sep 2024 8:48 AM
Stree 2 Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानतें हैं 23वें दिन मूवी ने कितना कमाया.
Stree 2 Collection: अमर कौशिक की ओर से निर्देशित हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. साल 2018 की हिट स्त्री के इस सीक्वल ने अपने दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ कॉमेडी और डर के अनूठे मिश्रण के लिए क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी तारीफें हासिल की. फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे हैं. मूवी 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी हैं. थलपति विजय की GOAT की रिलीज के बाद भी श्रद्धा कपूर की फिल्म का क्रेज बना हुआ है. आइये जानते हैं इसने कितनी कमाई की है.
स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन
15 अगस्त को रिलीज हुई स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, खासकर अपने तीसरे हफ्ते में. इसने हिंदी में शाहरुख खान की जवान, रणबीर कपूर की एनिमल और यहां तक कि प्रभास की बाहुबली 2 जैसी लोकप्रिय फिल्मों की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. तीसरे सप्ताह में 70.20 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई के साथ, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने भारी सफलता साबित करते हुए हिंदी फिल्मों के लिए एक नया मानक स्थापित किया है.
स्त्री 2 ने कौन सी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान का तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 52.06 करोड़ रुपये, एनिमल का 50.30 करोड़ रुपये, बाहुबली 2 का 69-75 करोड़ रुपये और गदर 2 का 63.35 करोड़ रुपये था. जहां 22वें दिन फिल्म ने 500 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 23वें दिन मूवी ने 4.25 करोड़ की कमाई की. वहीं थलपति विजय की गोट ने दूसरे दिन 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
स्त्री 2 की क्या है कहानी
स्त्री 2 को हाल ही में साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म का ताज पहनाया गया है. मैडॉक फिल्म्स की ओर से निर्मित, फिल्म में अक्षय कुमार ने जबरदस्त कैमियो किया. वहीं तमन्ना भाटिया ने आज की रात सॉन्ग से चार्ट बस्टर पर धमाल मचा दिया. इसके अलावा भेड़िया अवतार में वरुण धवण भी दिखाई दिए. फिल्म, चंदेरी गांव के सरकटे भूत की कहानी को दिखाती है, जो गांव की महिलाओं को उठाकर ले जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










