Stree 2 का क्या है तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कनेक्शन, ऐसे बनी जेठालाल-दयाबेन की जोड़ी सुपरहिट
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Sep 2024 2:46 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Stree 2
स्त्री 2 के राइटर निरेन भट्ट का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से एक नाता है. निरने भट्ट का क्या नाता है, आपको हम बताते हैं. बात दें कि तारक मेहता का शो काफी पॉपुलर है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम नहीं ले रही. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. सरकटे का आंतक ने दर्शकों को सिनेमाघर में आने के लिए मजबूर कर दिया. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं, क्या आप जानते है कि फिल्म के लेखक निरेन भट्ट का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से एक कनेक्शन है. वो कनेक्शन क्या है, आपको बताते हैं.
स्त्री 2 के राइटर निरेन भट्ट का तारक मेहता का उल्टा चश्मा से क्या कनेक्शन है
स्त्री 2 के राइटर निरेन भट्ट हैं. आप शायद नहीं जानते होंगे कि निरेन ने सब सोनी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 1000 से ज्यादा एपिसोड लिखे हैं. जी हैं, निरेन शो से 8 साल तक जुड़े रहे. मतलब उनकी लेखनी ने जेठालाल और दयाबेन की केमेस्ट्री में चार चांद लगाया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा किन शोज को निरेश भट्ट ने लिखा है
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा निरेन ने कई गुजराती और हिंदी फिल्मों अपना योगदान दिया है. इसके अलावा उन्होंने जीनी और जूजू, भाई भैया और ब्रदर जैसे शोज भी लिखे हैं. सावधान इंडिया के कुछ एपिसोड भी उन्होंने लिखे हैं.
‘स्त्री 2’ ने अबतक कितनी कमाई कर ली
बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2′ का जादू कायम है. मूवी ने अबतक 480.05 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ये एक हॉरर कॉमेडी है और स्त्री का सीक्वल है, जो 6 साल पहले आयी थी. बता दें कि फिल्म 15 अगस्त को अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की मूवी वेदा के साथ रिलीज हुई थी. ‘स्त्री 2’ अभी तक चल रही है और दोनों बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










