Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर के करीबी शख्स का हुआ निधन, किया अंतिम संस्कार, बोले- आज मेरे कंधे…

Updated:
विज्ञापन

shailesh lodha

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा के पिता इस दुनिया में अब नहीं रहे. एक्टर के लिए ये वक्त काफी मुश्किल भरा है. उन्होंने अब एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस भावुक हो गए.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए शैलेश लोढ़ा के लिए ये वक्त काफी मुश्किलों भरा है. शैलेश के पिता श्याम सिंह लोढ़ा अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दो दिन पहले उन्होंने उनके निधन की बात फैंस को बताई. अपने पिता के लिए एक्टर ने भावुक करने वाला पोस्ट भी लिखा. अब उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार का वीडियो फैंस संग शेयर किया है.

विज्ञापन

शैलेश लोढ़ा के किस करीबी का हुआ निधन

शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंग लोढ़ा अब नहीं रहे. उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार का वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, जिन के कांधों पर बैठ दुनिया देखी, आज मेरे कंधे पर बैठ दुनिया से चले गए. मैं जानता हूं पापा, आप ऊपर भी सिर्फ मुस्कराहट बांट रहे होंगे.

शैलेश लोढ़ा ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें क्या है

वीडियो में शैलेश अपने पिता की अर्थी को कंधे पर उठाते दिख रहे हैं. इस दौरान वो काफी भावुक दिखे. उन्होंने अपने पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. ये वीडियो काफी भावुक करने वाला है.

वीडियो पर यूजर्स क्या दे रहे प्रतिक्रिया

यूजर्स वीडियो देखकर शैलेश लोढ़ा के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, विनम्र श्रद्धांजलि. एक यूजर ने लिखा, ओम शांति. एक यूजर ने लिखा, भगवान इनकी आत्मा को शांति दे. एक यूजर ने लिखा, आपको ईश्वर इस दुख को सहन करने की शक्ति दे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. ओम शांति विनम्र श्रद्धांजलि.

शैलेश लोढ़ा ने पिता के निधन पर क्या पोस्ट किया था

शैलेश लोढ़ा ने अपने पिता के निधन के बारे में फैंस को बताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, जो भी हूं, आप की परछाई हूं. आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया. पापा ने देह त्याग दी. आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता. एक बार फिर से कह दीजिये ना. बबलू.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कहा-जिंदगी में अंधेरा हो गया

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस ले रही पति से तलाक, 7 साल बाद टूटी शादी, बोलीं- हमारे बीच…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो को अलविदा कहने पर अब्दुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब तक शो चलता रहेगा तब तक…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंग लोढ़ा अब नहीं रहे. उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार का वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, जिन के कांधों पर बैठ दुनिया देखी, आज मेरे कंधे पर बैठ दुनिया से चले गए. मैं जानता हूं पापा, आप ऊपर भी सिर्फ मुस्कराहट बांट रहे होंगे.