Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो को अलविदा कहने पर अब्दुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब तक शो चलता रहेगा तब तक…

Updated:
विज्ञापन

Sharad Sankla tmkoc

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शरद सांकला, अब्दुल का किरदार निभाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शरद शो को छोड़ रहे हैं. अब एक्टर ने इसपर बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 16 साल हो चुका है, लेकिन अभी भी इसकी लोकप्रियता पहले जैसी ही बरकरार है. कुछ समय पहले शो को कुश शाह ने छोड़ दिया था. उसके बाद कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगी कि अब अब्दुल ने भी शो को अलविदा कह दिया है. शो के कुछ एपिसोड में अब्दुल नजर नहीं आए, जिसके बाद फैंस को यकीन होने लगा कि उन्होंने शो को क्विट कर दिया. हालांकि ये सच नहीं है और अब्दुल यानी शरद सांकला शो का हिस्सा बने हुए है.

विज्ञापन

क्या शरद सांकला उर्फ ​​अब्दुल छोड़ रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा?

शरद सांकला तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को नहीं छोड़ रहे. ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में शरद ने कहा, ”मेरे शो छोड़ने की खबरें सच नही है. मैं कहीं नहीं जा रहा और इस शो का हिस्सा हूं. स्टोरीलाइन ही कुछ ऐसी है, लेकिन मैं जल्द वापसी करूंगा. ये इतना अच्छा और लंबा चलने वाला शो और अब्दुल की वजह से मैं जाना जाता हूं. मैं क्यों शो छोड़ूंगा.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने को लेकर अब्दुल ने क्या कहा?

शरद सांकला ने कहा, ”मैं शो को क्विट करने का छोड़ नहीं सकता. प्रोडक्शन हाउस नीला टेलीफिल्म्स मेरे परिवार जैसा है और हमारे निर्माता असित मोदी मेरे कॉलेज दोस्त है. कोई वजह नहीं है कि मैं शो क्विट करूंगा. जब तक शो चलता रहेगा तब तक मैं उसका हिस्सा बना रहूंगा.”

तारक मेहता शो में कुश शाह को किसने किया रिप्लेस?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कुश शाह को धर्मित शाह ने रिप्लेस किया है. वहीं, कुश से पहले गुरुचरण सिंह, राज अनादकट, निधि भानुशाली, अंजलि मेहता, शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, भव्या गांधी, झील मेहता ने शो को अलिवदा कह दिया है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: करोड़ों रुपये का कर्ज…34 दिनों से लिक्विड डाइट पर है तारक मेहता फेम गुरुचरण सिंह, कहा- थक गया हूं…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शादी करने के लिए तरस रहे ‘पोपटलाल’ रियल लाइफ में नहीं हैं कुंवारे, पत्नी की फोटो देख हो जाएंगे दीवाने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

शरद सांकला तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को नहीं छोड़ रहे. ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में शरद ने कहा, ''मेरे शो छोड़ने की खबरें सच नही है. मैं कहीं नहीं जा रहा और इस शो का हिस्सा हूं. स्टोरीलाइन ही कुछ ऐसी है, लेकिन मैं जल्द वापसी करूंगा. ये इतना अच्छा और लंबा चलने वाला शो और अब्दुल की वजह से मैं जाना जाता हूं. मैं क्यों शो छोड़ूंगा.''