The GOAT Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन थलपति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, कमाए इतने करोड़
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Sep 2024 7:41 AM
The GOAT Box Office Collection Day 2: थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म GOAT सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही धूम मचा रही है. फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर 43 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई.
The GOAT Box Office Collection Day 2: थलपति विजय स्टारर और वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT), 5 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक्शन थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला था. फिल्म में विजय एसएटीएस के सदस्य गांधी और उनके बेटे जीवन की दोहरी भूमिकाओं में हैं. ओपनिंग डे पर इसने धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन अब दूसरे दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई है.
GOAT ने दूसरे दिन की कितनी कमाई
वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित GOAT को बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन महज 24.75 करोड़ की कमाई की, जिसमें तमिल वर्जन में 22 करोड़ रुपये और तेलुगु और हिंदी संस्करणों ने क्रमशः 2.75 करोड़ शामिल है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऑक्यूपेंसी की बात करें तो मॉर्निंग शो में 45.99 प्रतिशत, दोपहर वाले शो में 55.14 प्रतिशत, शाम के शो में 66.06 प्रतिशत और नाइट में 74.32 प्रतिशत शामिल है.
GOAT को दर्शकों से मिले थे कैसे रिव्यू
फिल्म ‘GOAT‘ को थियेटर्स में देखने पहुंचे दर्शकों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखी गई. मूवी को दर्शकों ने काफी अच्छे रिव्यू दिए. एक यूजर ने लिखा, ”थलपति विजय एक्शन करते हुए कमाल लगते हैं. बेस्ट एंटरटेनर फिल्म जरूर देखनी चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”हर सीन आपको बांधे रखता है… मस्ट वॉच मूवी है ये तो.” फिल्म में विजय को एक फील्ड एजेंट और जासूस के रूप में पेश किया गया है, जिसने अपने करियर में 65 से अधिक सफल ऑपरेशनों को अंजाम दिया है. फिल्म के ट्रेलर में विजय की दोहरी भूमिका, पिता-पुत्र की जोड़ी की झलक देखने को मिली थी.
क्या GOAT का बनेगा सीक्वल
GOAT से काफी उम्मीदें लगाई गई थीं, आंशिक रूप से इसलिए क्योंकि इसे विजय के राजनीतिक करियर से पहले की अंतिम फिल्म बताई जा रही है. इस बीच, फिल्म के अंत में, निर्देशक वेंकट प्रभु ने GOAT वर्सेज OG नामक सीक्वल के साथ दर्शकों को चिढ़ाया है. फिल्म में विजय अभिनेता शिवकार्तिकेयन को बैटन देते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि सीक्वल की योजना है या नहीं.
Also Read-The GOAT Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की फिल्म ने रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट
Also Read- The GOAT के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे थलपति विजय, इन 2 सुपरस्टार्स को हराकर मिला प्रोजेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










