Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने गदर 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ा, कमा लिए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Sep 2024 1:57 PM

विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की स्पीड बॉक्स ऑफिस पर कम होना का नाम नहीं ले रही. अब तीसरे वीक में इसने गदर 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित ये मूवी साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाया. इसके अलावा तमन्ना भाटिया, वरुण धवन और अक्षय कुमार कैमियो करते नजर आए.

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का किया कलेक्शन

स्त्री 2 ने पहले दिन 60.3 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर शुरू किया और शुरुआती वीकेंड में इसने कई रिकॉर्ड तोड़े. हालांकि, तीसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने के बाद अब हॉरर-कॉमेडी फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई. मूवी ने 19वें दिन 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 487.87 करोड़ हो गई.

स्त्री 2 ने गदर 2 और जवान का कौन सा रिकॉर्ड

जहां स्त्री 2, शाहरुख खान की जवान, पठान और सनी देओल की गदर 2 को टक्कर दे चुकी है, वहीं अब यह एक बार फिर जवान और गदर 2 को पछाड़ने में कामयाब रही है. जी हां आपने सही सुना स्त्री 2 ने पठान और बाहुबली 2 के बाद 19वें दिन तीसरा सबसे ज्यादा कलेक्शन दर्ज किया. जवान ने रिलीज के 19वें दिन 4.9 करोड़ रुपये कमाए, जबकि गदर 2 ने 5.1 करोड़ रुपये कमाए थे. दिलचस्प बात यह है कि 12.6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘पठान’ इस लिस्ट में अब भी टॉप पर है, इसके बाद 6.95 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘बाहुबली 2’ दूसरे स्थान पर है.

क्या स्त्री 3 आने वाली है?

इस बीच, अभिषेक बनर्जी ने स्त्री सीरीज की तीसरी किस्त के बारे में भी खुलासा किया. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए कहा, “इसमें समय लगेगा… अब जब स्त्री 2 इतनी बड़ी हिट बन गई है, तो मुझे पता है कि अगले पार्ट में और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है. जैसा कि स्क्रिप्ट के कुछ हिस्से पहले ही लिखे जा चुके हैं और एक अभिनेता के रूप में मैं सेट पर वापस आने के लिए एक्साइटेड हूं.

Also Read- Bhediya 2 और Stree 3 में से कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज, राजकुमार राव ने किया खुलासा

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: स्त्री 2 ने साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola