Stree 2 Success: राजकुमार राव को फिल्म की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर नहीं हो रहा यकीन, कहा- उम्मीदों से कहीं ज्यादा

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Aug 2024 6:01 PM

विज्ञापन

Stree 2 Success: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब राजकुमार राव ने मूवी की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर बात की है.

विज्ञापन

Stree 2 Success: राजकुमार राव अपनी लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं. इसमें श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ने केवल 11 दिनों में भारत में 386 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित, हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है.

स्त्री 2 की मेगा ब्लॉकबस्टर सफलता पर क्या बोले राजकुमार राव

स्त्री 2 की सफलता के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने न्यूज18 से खास बातचीत में कहा, ‘हमें यकीन था कि स्त्री को जो प्यार मिला था, उसी तरह सीक्वल को भी खूब प्यार मिलेगा. स्त्री की बहुत बड़ी फैन-फॉलोइंग है, जिसमें मैं भी शामिल हूं. मैं खुद स्त्री का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन ये संख्याएं हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा हैं. हम खुश और सुपर एक्साइटेड हैं. बहुत आभार है कि स्त्री जैसी फिल्म के साथ ऐसा हो रहा है, क्योंकि यह कंटेंट-संचालित फिल्म है.

फिल्मों में अलग-अलग भूमिका निभाने पर क्या बोले राजकुमार राव

फिल्मों में अलग-अलग भूमिका करने पर राजकुमार राव ने कहा, “मैं अलग-अलग किरदारों को चुनने की कोशिश करता हूं. लोगों को ये नहीं कहना चाहिए कि राज सिर्फ खास तरह का सिनेमा ही करते हैं. मैं सब कुछ करना चाहता हूं – कॉमेडी, ड्रामा, बायोपिक्स, हॉरर-कॉमेडी, एक्शन. मैं खुद को एक खांचे में नहीं रखना चाहता.”

अपनी स्ट्रगल लाइफ को लेकर क्या बोले राजकुमार राव

राजकुमार राव आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं. हालांकि ये राह उनके लिए आसान नहीं थी. इसपर एक्टर ने कहा, ”बहुत आभार है. भगवान वास्तव में दयालु रहे हैं. मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और उन्होंने मुझे वैसे ही स्वीकार किया है जैसे मैं हूं. मैं कहीं से नहीं आया हूं. मैं बहुत ही नॉर्मल प्लेस से आया हूं. मैं अपने आसपास पैसे और स्टारडम के साथ बड़ा नहीं हुआ.”

Also Read- Stree 2: सनी देओल ने फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस पर मॉनसून…

Also Read- Stree 2 फ्री में डाउनलोड कर लीक करने का है इरादा, तो सजा के बारे में भी जान लीजिए आप

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola