ePaper

The Big Picture: शत्रुघ्न सिन्हा ने किया जमकर डांस, सोनाक्षी सिन्हा को लेकर इस वजह से हुए एक्टर इमोशनल

Updated at : 08 Jan 2022 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
The Big Picture: शत्रुघ्न सिन्हा ने किया जमकर डांस, सोनाक्षी सिन्हा को लेकर इस वजह से हुए 
एक्टर इमोशनल

शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा द बिग पिक्चर में आने वाले हैं. शो के प्रोमो में शत्रुघ्न अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाते है.

विज्ञापन

The Big Picture: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के गेम शो ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) में इस हफ्ते दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आने वाली हैं. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शत्रुघ्न डांस करते हुए दिखते है. उनको डांस करते देख एक्ट्रेस शॉक्ड हो जाती है.

‘द बिग पिक्चर’ के इस वीडियो में शत्रुघ्न डांस डांस करते हुए इंट्री लेते है. उन्हें ऐसे डांस करता देख सोनाक्षी सिन्हा हैरान रह जाती है और कहती है, रणवीर सिंह को देख के लोगों को क्या हो जाता है? यह क्या है यार? मैंने पहली बार उन्हें इस तरह डांस करते देखा है.” शत्रुघ्न सिन्हा इसपर कहते है, बहुत जान है अभी.

https://www.instagram.com/tv/CYbSkrcFwrv/

सोनाक्षी सिन्हा ने रणवीर सिंह को बताया कि जब उन्होंने अपने पिता से पूछा कि वो अपने बायोपिक में किसे एक्टर को देखना चाहते है. तब एक्टर ने रणवीर का नाम लिया. जिसके बाद रणवीर ने इसके लिए ऑडिशन भी दिया. दोनों बाप- बेटी उनको इस ऑडिशन में पास भी कर देते है.

Also Read: Kangana Ranaut अपनी इस हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल, यूजर्स बोले- कोरोना के समय में ऐसे…

वहीं, सोनाक्षी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने की बात करते ही शत्रुघ्न सिन्हा भावुक हो जाते है. वो कहते है उनकी पहली फिल्म दबंग देखने के लिए सालों बाद थिएटर गए और उन्हें लगा कि एक स्टार का जन्म हुआ है. आगे वो कहते है, “अब जो है स्टारडम और ग्लैमर कहीं लेके ना चला जाए, मां-बाप से दूर ना कर दे”. ये कहते ही एक्टर इमोशनल हो जाते है.

सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता को गले लगा लेती है औऱ कहती है ऐसा कभी नहीं होगा. उन्होंने कहा ये एक गर्व का क्षण था. बता दें कि ये एपिसोड ये 8 औऱ 9 जनवरी को रात 8 बजे कलर्स पर आप देख सकते है. वहीं, द बिग पिक्चर में फिल्ममेकर करण जौहर औऱ बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी आनेवाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola