ePaper

The Big Picture: फिल्म 'सूर्यवंशी' से रणवीर सिंह के रोल को काटने की धमकी दे डाली रोहित शेट्टी ने! ये है वजह

Updated at : 26 Oct 2021 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
The Big Picture: फिल्म 'सूर्यवंशी' से रणवीर सिंह के रोल को काटने की धमकी दे डाली रोहित शेट्टी ने! ये है वजह

रणवीर सिंह के शो 'द बिग पिक्चर' में दिवाली वीकेंड स्पेशल में रोहित शेट्टी आने वाले हैं. वीडियो में रणवीर को रोहित फिल्म सूर्यवंशी' से उनका रोल काटने की धमकी देते नजर आते है.

विज्ञापन

The Big Picture: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज हैं. फिल्म का पहला गाना आईला रे आईला रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आए थे. डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए है और दिवाली वीकेंड स्पेशल में रणवीर के शो ‘द बिग पिक्चर’ में नजर आने वाले हैं.

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘द बिग पिक्चर’ का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, देखिए कैसे खतरों के खिलाड़ी रोहित ने खेला तसवीरों का ये अनोखा खेल. देखिए द बिग पिक्चर, एक अनोखा क्विज शो. वीडियो में रोहित, रणवीर सिंह को धमकी देते नजर आ रहे है.

https://www.instagram.com/p/CVfKPluBowr/

दरअसल, वीडियो में रोहित शेट्टी कहते है, ये वाला नहीं आया तो बहुत बेइज्जती हो जाएगी. वो एक्टर की हेल्प मांगते है, जिसपर रणवीर मना कर देते है. इस पर रोहित कहते हैं कि देख फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने में अभी समय है. साथ ही वो उनके रोल का काटने का इशारा करते है.

Also Read: Kapil Sharma Show में होने जा रही है इस नये कैरेक्टर की इंट्री, कपिल शर्मा से हैं कनेक्शन

रोहित की बातें सुनकर रणवीर सिंह कहते है नहीं सर और उनके एक्सप्रेशन देखने लायक है. इससे पहले शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें कैटरीना कैफ नजर आई थी. वो रोहित शेट्टी से कहती है, ‘मुझे लगता सूर्यवंशी के बाद आपको अब एक फीमेल कॉप के साथ भी फिल्म करनी चाह‍िए.’

बता दें कि सूर्यवंशी फिल्म 5 नवंबर को थ‍िएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म का पहला सॉन्ग रिलीज हो चुका है और दूसरा गाना ‘मेरे यारा’ कल रिलीज होने वाला है. गाने का टीजर आज जारी हुआ था, जिसमें कैटरीना और अक्षय कुमार की जोड़ी ने फैंस को दीवाना बना दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola