थलपति विजय की जीत पर झूमे ‘जन नायकन’ के निर्माता, सोशल मीडिया पर छाई फैंस की मांग

Published by :Pushpanjali
Published at :05 May 2026 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु चुनाव में टीवीके की जीत के बाद ‘जन नायकन’ के निर्माता वेंकट के नारायण ने थलपति विजय को बधाई दी. इसके बाद फैंस ने फिल्म के टाइटल कार्ड में ‘सीएम थलपति विजय’ लिखने की मांग शुरू कर दी. फिल्म जल्द रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की शानदार सफलता के बाद पूरे राज्य में जश्न का माहौल है. राजनीति में कदम रखने के बाद विजय की यह सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. चुनावी नतीजों के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से भी लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इसी बीच उनकी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माता वेंकट के नारायण का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

निर्माता वेंकट के नारायण ने विजय को बधाई देते हुए लिखा कि तमाम चुनौतियों और मुश्किलों के बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इसे एक नई क्रांति बताते हुए कहा कि विजय की यह जीत आने वाले समय में लंबे वक्त तक याद रखी जाएगी. निर्माता के इस बयान को विजय के फैंस ने भी खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी.

फैंस ने मेकर्स से की खास अपील

वेंकट के नारायण की पोस्ट सामने आने के बाद विजय के चाहने वालों ने फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर एक खास मांग शुरू कर दी. कई फैंस का कहना है कि अब फिल्म के टाइटल कार्ड में विजय के नाम के साथ ‘सीएम थलपति विजय’ लिखा जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर यह मांग तेजी से ट्रेंड करने लगी.

कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि जनता ने विजय को नेता के रूप में स्वीकार कर लिया है और अब उनकी पहचान सिर्फ एक अभिनेता तक सीमित नहीं रही. वहीं, कई फैंस ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि यह पल विजय के जीवन का सबसे खास समय है.

विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही ‘जन नायकन’

‘जन नायकन’ को विजय के करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. खबरों के मुताबिक, राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने के बाद वह फिल्मों से दूरी बना सकते हैं. यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.

फिल्म पहले पोंगल 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़े विवाद के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई. मामला अदालत तक पहुंचने के बाद फिल्म लंबे समय तक अटकी रही. इसके अलावा अप्रैल 2026 में फिल्म ऑनलाइन लीक होने की खबर भी सामने आई थी. उस दौरान विजय और फिल्म की टीम ने दर्शकों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील की थी. अब चर्चा है कि ‘जन नायकन’ 8 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने 47वें दिन भी किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर जोड़े इतने करोड़

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola