TMKOC: तारक मेहता शो के शूटिंग फिर होगी शुरू, जेठालाल ने कही ये बात

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jun 2020 2:17 PM

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के नॉन कंटेन्मेंट जोन में फिल्मों, सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने की इजाज़त दे दी है लेकिन कुछ शर्तों के साथ. इस अनाउंसमेंट के बाद खबर आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम इस कोरोना काल में शूटिंग के लिए तैयार है. तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कंफर्म किया है कि जल्द ही फिर से टीम शो के लिए शूटिंग शुरू करेगी.

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के नॉन कंटेन्मेंट जोन में फिल्मों, सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने की इजाज़त दे दी है लेकिन कुछ शर्तों के साथ. इस अनाउंसमेंट के बाद खबर आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम इस कोरोना काल में शूटिंग के लिए तैयार है. तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कंफर्म किया है कि जल्द ही फिर से टीम शो के लिए शूटिंग शुरू करेगी.

Also Read: TMKOC: असल जिंदगी में करोड़ों के मालिक हैं ‘आत्माराम भिड़े’,जीते है ऐसी जिंदगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तारक मेहता शो में जेठालाल का किरदार निभा रहे अभिनेता दिलीप जोशी ने इस बारे में बात की है. दिलीप ने बताया कि लॉकडाउन ने हमें लंबे समय तक ब्रेक लेने का मौका दिया. कुछ ऐसा हुआ जो हमने सालों से नहीं किया था.

आगे उन्होंने बताया, शुरुआत में हमें ब्रेक अच्छा लगा लेकिन फिर हमें सेट्स की बहुत याद आने लगी. अभी गाइडलाइन्स तो मिली हैं लेकिन देखना होगा कि शूटिंग प्रैक्टिकली कितनी संभव है. अभी एक मिलाजुला इमोशन है हम असित भाई पर भरोसा करते हैं, वो जो भी फैसला लेंगे सबके बारे में सोच कर ही लेंगे.

तारक मेहता के निर्माताओं ने सोमवार दोपहर को टीम के साथ जूम मीटिंग की और इस नए बदलाव के बारे में जानकारी दी थी. दिलीप बताते हैं कि असित भाई ने हमें फोन किया और उन्होंने वापस शूटिंग को लेकर हमारी राय ली. यहां तक कि वह थोड़ा उलझन में था क्योंकि आखिर में सेट पर कुछ भी होता है तो वो ही उसके लिए जवाबदेह होंगे. ये बहुत ही बेसिक मीटिंग थी अभी और विचार करेंगे. पूरी योजना के बाद भी शूटिंग शुरू की जाएगी. हम इसके बारे में सकारात्मक हैं.

Also Read: TMKOC: तो इस वजह से ‘तारक मेहता’ शो से बाहर होने वाली थी ये एक्ट्रेस, फिर ऐसे मां ने की थी मदद

वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी इस बार मुंबई से बहार शो की शूटिंग करने के लिए सोच रहे है और वह हैदराबाद कि प्लानिंग बना रहे है. इससे बहुत सी परेशानियों का सामना करना होगा. इसके लिए इस शो का बजट भी बढ़ जायेगा. हालांकि ये तो आने वाला समय ही बता पायेगा कि शूटिंग मुंबई से बाहर होती है या नहीं.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण सरकार ने टीवी और फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी थी. फिल्म, टीवी सीरीयल्स, एड और वेब सीरीज की शूटिंग 19 मार्च से 31 मार्च तक बंद करने का आदेश था. इसके बाद कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए शूटिंग को बंद ही रखा गया था. लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है. जिसे शूटिंग के दौरान सभी को पालन करना होगा.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola