ePaper

Taarak Mehta ka Ooltah Chasmah : हर उम्र के लड़के क्‍यों हैं 'बबीता जी' के दीवाने, जाकिर खान के शो में खुद किया खुलासा

Updated at : 18 Jan 2021 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta ka Ooltah Chasmah : हर उम्र के लड़के क्‍यों हैं 'बबीता जी' के दीवाने, जाकिर खान के शो में खुद किया खुलासा

taarak mehta ka ooltah chasmah babita ji aka munmun dutta meets comedian zakir khan talks about popularity in youngsters bud : सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट है. फैंस को जेठालाल और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की नोंक-झोंक काफी पसंद आती है.

विज्ञापन

Taarak Mehta ka Ooltah Chasmah : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट है. फैंस को जेठालाल और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की नोंक-झोंक काफी पसंद आती है. मुनमुन दत्ता इस किरदार की वजह से आज हर घर में पहचानी जाती है. उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी लंबी है. हर उम्र के लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं. बूढ़े और जवानों के बीच उनकी इतनी पॉपुलैरिटी क्‍यों है, खुद एक्‍ट्रेस ने इसका जवाब दिया है.

कॉमेडियन जाकिर खान के यूट्यूब शो ‘हैलो इंडिया 2021’ में पहुंचीं मुनमुन दत्‍ता ने अपनी लोकप्रियता के बारे में बात की और बताया कि, बूढ़ों और जवानों के बीच वो इतनी पॉपुलर क्‍यों है. मुनमुन दत्‍ता वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि, बूढ़े उन्हें देखकर ये सोचते होंगे कि काश मेरी भी कोई ऐसी गर्लफ्रेंड होती. वहीं टीनएजर्स सोचते हैं कि फ्यूचर में उनकी ऐसी कोई गर्लफ्रेंड हो तो वो उनके जैसी हो.

https://www.instagram.com/p/CA2W7wHhTy0/
https://www.instagram.com/p/CAcf2hphEp3/

जब जाकिर ने उनसे पूछा कि, बचपन का कोई जोक उन्‍हें याद है क्‍या? इसपर मुनमुन दत्‍ता ने बताया कि उन्‍हें एक जोक याद है कि, दूर से देखा तो अंडे उबल रहे थे और पास जाकर देखा तो गंजे उछल रहे थे. मुनमुन ने इस दौरान यह भी बताया कि उन्हें ट्रेवलिंग का बेहद शौक है. मुनमुन दत्‍ता की सोशल मीडिया तसवीरें इसका सबूत है उन्‍हें ट्रेवलिंग कितना ज्‍यादा पसंद है. वे अक्‍सर तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

Also Read: शहनाज गिल क्रॉप टॉप में दिखीं बेहद बोल्‍ड, फैंस ने कमेंट में लिखा,’ आंखों में शरारत…’

वहीं, मुनमुन दत्ता सिर्फ रील ही नहीं रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. उनकी हर तसवीर मिनटों में वायरल हो जाती है. इंस्टाग्राम पर वो अक्सर अपनी खूबसूरत औऱ बोल्ड तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. कभी शिमरी ड्रेस, कभी एथनिक तो कभी बैकलेस ड्रेस में वो फोटो पोस्ट अपने चाहने वालों को मदहोश कर देती है.

बबीता जी के किरदार से हुई फेमस

शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. जेठालाल और बबीता जी के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola