Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम में उड़ी टप्पू-सोनू की शादी की अफवाह, मिठाई लेकर भिड़े हाउस पहुंचे रत्न और रूपा, जानें आगे क्या

तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपकमिंग ट्रैक. फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू-सोनू की शादी की अफवाह उड़ चुकी है, जिसके बाद नए मेहमान रत्न-रूपा मिठाई लेकर भिड़े हाउस पहुंचे. इस बीच जानें आगे क्या होगा शो में.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) इन दिनों नए-नए ट्विस्ट के चलते खूब चर्चा में है. हाल ही में शो में एक नई फैमिली की एंट्री हुई है – रत्न और रूपा बिंजोला अपने बच्चों वीर और बंसरी के साथ. जैसे ही ये फैमिली गोकुलधाम में आई, हंगामे पर हंगामे हो रहे हैं. इस बीच शो के अपकमिंग ट्रैक में गोखुलधाम सोसाइटी में टप्पू और सोनू की शादी की अफवाह उड़ जाती है जिसके बाद आगे क्या कुछ होता है, आइए बताते हैं.
गणेश उत्सव की तैयारियों से फैली अफवाह
गोकुलधाम में इस समय गणेश उत्सव की धूम मची हुई है. पूरी सोसाइटी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. ढोल-नगाड़े, पटाखे और मंडप की सजावट सब पूरे जोर-शोर से चल रही है. टप्पू सेना भी अपनी परफॉर्मेंस की तैयारियों में लगी हुई है.
इसी बीच वीर और बंसरी बालकनी से सारी तैयारियां देखते हैं. जब टप्पू सेना मंडप, ढोल और पटाखों की बात करती है और टप्पू सोनू से कहता है कि “हम दोनों की जोड़ी रंग लाएगी”, तो बंसरी को बड़ा कंफ्यूजन हो जाता है. उसे लगता है कि यह सब तैयारियां टप्पू और सोनू की शादी के लिए हो रही हैं.
रत्न और रूपा पहुंचे भिड़े हाउस
बंसरी तुरंत अपने भाई वीर को ये बात बताती है और दोनों जाकर अपने पेरेंट्स को खुशखबरी दे देते हैं. रत्न और रूपा को लगता है कि सचमुच टप्पू और सोनू की शादी होने वाली है. खुशी में वे मिठाई लेकर आत्माराम भिड़े के घर पहुंच जाते हैं.
वो भिड़े और माधवी को मीठा खिलाते हैं और टप्पू-सोनू की शादी की बधाई दे देते हैं. यह सुनकर भिड़े और माधवी एकदम शॉक्ड रह जाते हैं.
आगे क्या होगा?
अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भिड़े और माधवी इस अफवाह पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. क्या गोकुलधाम में इस गलतफहमी से नया हंगामा खड़ा होगा या सचाई जल्दी सामने आ जाएगी? दर्शक अब बेसब्री से इस मजेदार ट्रैक का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










