Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अंजलि भाभी का किरदार निभाने पर सुनयना फोजदार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तारक के साथ…

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :21 May 2025 6:22 PM
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sunayana Fozdar

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sunayana Fozdar

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के हर एक कैरेक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. अब अंजलि भाभी का रोल निभाने वाली सुनयना फोजदार ने शो के बारे में बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुनयना फोजदार अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. एक्ट्रेस और तारक मेहता के बीच की जुगलबंदी में खूब हंसाती है. अब उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात की.

अंजलि भाभी के किरदार पर क्या बोली सुनयना फोजदार

सुनयना फोजदार ने अपने किरदार को लेकर इंडिया फोरम संग बात की. उन्होंने कहा, “दरअसल, मुझे लगता है कि कई महिलाएं मुझसे खुद को जोड़कर देखती हैं. अंजलि एक ऐसा किरदार है, जो प्यार से अपने पति पर अपना हक जताती है. वह खुद से ज्यादा अपने पति का ख्याल रखती है. अंजलि और तारक के बीच की मजेदार बहसें ऐसी चीज हैं, जिससे कई महिलाएं खुद को जोड़कर देखती हैं.”

अंजलि के किरदार से खूद को जोड़ती है महिलाएं

सुनयना का मानना ​​है कि जिस तरह से अंजलि अपने पति का ख्याल रखती हैं, उनकी भलाई के बारे में सोचती है और प्यार और थोड़ी कॉमेडी के साथ अपने रिश्ते को संभालती है, वह कई वास्तविक जीवन की पत्नियों के अनुभव को दर्शाता है. साल 2020 में शो में शामिल होने के बाद से, सुनयना ने किरदार में अपनी चमक जोड़ दी है. अंजलि भाभी के रूप में दर्शकों ने उन्हें तुरंत अपनाया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पॉपुलैरिटी पर क्या बोली सुनयना

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए, सुनयना ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “ऐसे बहुत से लोग हैं, जो पिछले 17 सालों से इस शो के वफादार फैन हैं. यह सब ऊपर वाले का शुक्रिया है!” उनके अनुसार, TMKOC की सफलता हास्य, सकारात्मकता और मजबूत पारिवारिक मूल्यों के स्पर्श के साथ रोजमर्रा की स्थितियों को दिखाने की इसकी क्षमता में निहित है.

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से सनी देओल की पहली तसवीर आई सामने, सेना की वर्दी पहने जंग के लिए दिखे तैयार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola